शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, सख्त होगा सुरक्षा घेरा
प्रतापगढ़। बेल्हा में शांतिपूर्ण हुए लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद आज मतगणना के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो उठा है। लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ तथा जिले के कुण्डा एवं बाबागंज क्षेत्र को लेकर कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते मतदान शांतिपूर्ण होने के सराहनीय रिकार्ड में देखा गया। डीएम संजीव रंजन तथा एसपी सतपाल अंतिल की सराहनीय भूमिका में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर जिले के जनमत में प्रशंसा के सुर हर तरफ गूंजते दिखे।
मतगणना को लेकर डीएम तथा एसपी ने जिस तरह से प्रबन्धों को चाक चौबन्द बनाये रखने की गाइडलाइन तैयार की है उससे प्रतापगढ़ के लोगों का भरोसा प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर बढ़ा दिख रहा है। डीएम संजीव रंजन तथा एसपी सतपाल अंतिल ने आज मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे से होने वाली मतगणना के प्रबन्धों को स्वयं की देखरेख मे अंतिम रूप प्रदान किया है। महुली मण्डी में होने वाली मतगणना में कौशाम्बी लोकसभा के कुण्डा और बाबागंज विधानसभा की मतगणना चौदह टेबिल पर होगी।
वही प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर वोटों की गणना बाइस टेबिल पर करायी जाएगी। मतगणना स्थल के अलावा इर्द गिर्द शांति व्यवस्था बनाए रखने में भारी पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी और पैरामिलिट्री की भी कडी हनक दिखेगी। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने मतगणना की पारदर्शिता को मुकम्मल बनाए रखने के लिए पल पल की वीडियोग्राफी और हाई क्षमता के सीसी टीवी कैमरे के प्रबन्ध भी सुनिश्चित किये हैं। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर एसपी सतपाल अंतिल भी मतगणना कराए जाने को लेकर भी चुनावी हैट्रिक की सफलता सुनिश्चित बनाने में दिन रात एक किये हुए देखे गये हैं।
मतगणना प्रबन्धों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, एएसपी संजय राय, समेत अफसरों को भी डीएम और एसपी के साथ मतगणना की प्रक्रिया को लेकर कडी मशक्कत में देखा गया। मतगणना को लेकर सूचना तंत्र के तहत कंट्रोल रूम को भी प्रभावी बनाया गया है। जिला सूचना अधिकारी सविता यादव के निर्देशन में पल पल की सूचना डिजिटल प्लेटफार्म पर भी मिलती रहेगी। मतगणना को लेकर प्रतापगढ़ के लोग डीएम संजीव रंजन तथा एसपी सतपाल अंतिल के फाइनल टेस्ट में भी अव्वल दिखने को लेकर भरोसे में देखे सुने जा रहे हैं।
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
3 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
3 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
3 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
4 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
4 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
4 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
4 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
5 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
6 days ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया