थावे पुलिस शनिवार की रात्रि आठ बजे गुप्त सूचना के आधार पर शराब बेचने की जानकारी मिलने पर वांछित शराब माफिया विदेशीटोला में सुरेंद्र यादव को पकड़ने गई थी।इस दौरान उनके स्वजनों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर पथराव करने लगे।पथराव में 112 के चालक जख्मी हो गया।तथा पुलिस के दो वाहन क्षति ग्रस्त हो गई।घटना के संबंध में बताया जा रहा है की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाने के थावे अरना मुख्य सड़क पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे विदेशीटोला गांव में शराब तस्कर के द्वारा खुलेआम शराब बेची जा रही है।
जिसपर थानाध्यक्ष धीरज कुमार राम अपने पुलिस जवानों के साथ पहुंचे।तो पुलिस की वाहन देख कर शराब माफिया घर में घुस गया।जिसको पकड़ने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर महिला और पुरुषों ने हमला कर दिया।।इस दौरान थानाध्यक्ष से हाथापाई एवम झड़प भी हो गई।इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने डायल 112 पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम को पहुंचते ही आठ बजे रात में चारों तरफ से घेरकर गाली गलौच करते हुए जमकर ईट व पत्थर से रोड़ेबाजी एवम पथराव करने लगे।
जिससे डायल 112 के चालक शभु नाथ सिंह जख्मी हो गए।तथा 112 वाहन की शीशा फोड़ कर क्षति ग्रस्त कर दिया गया।वही पथराव को देखते हुए थावे थाने के कई वर्षों से वाहन चला रहे प्राइवेट चालक विशाल कुमार ने घटना स्थल पर ही जिप्सी वाहन छोड़ कर फरार हो गया।पत्थर बाजों ने थाने की वाहन को भी क्षति ग्रस्त कर दिया।इस तरह पथराव के दौरान पुलिस की दोनो वाहन क्षति ग्रस्त हो गई।
घटना स्थल से किसी तरह सभी पुलिस वाले अपने जान बचा कर भागे।वही 112 पुलिस टीम के घायल चालक का इलाज थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया।रात में ही थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विदेशीटोला गांव के शराब माफिया नागेंद्र यादव को गिरफ़्तार कर लिया।
एसपी स्वर्ण प्रभात के द्वारा गठित टीम में नगर थाने की पुलिस,जादोपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पाण्डेय , 112 डायल की गाड़ी एवम थानाध्यक्ष धीरज कुमार राम के नेतृत्व रविवार को ग्यारह बजे दिन में शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। लगभग एक घंटे चली छापेमारी में पांच पुरूष एवम दो महिला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीएवी परिसर में विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
8 hours ago
10वीं बोर्ड में 90.4% अंक हासिल कर सैय्यद अहमद ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
12 hours ago
दिनांक १७ अप्रैल २०२६ शुक्रवार को फेसबुक पर प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
12 hours ago
आग के मुहावने पर घोड़ा डोंगरी नगर परिषद
12 hours ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। धमाका। देवरिया मे प्रशासनिक हड़कंप. वकील की मौत के मामले मे SDM विपिन द्विवेदी सस्पेंड.लापरवाही पर योगी सरकार का बड़ा प्रहार विभागीय जांच के आदेश। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
12 hours ago
लखनऊ/देवरिया। “?रेट फिक्स . न्याय फेल ” _बरहज के घूसखोर एसडीएम बिपिन द्विवेदी निलंबित विभागीय जांच के आदेश से मचा भूचाल। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
12 hours ago
लखनऊ/वाराणासी। लेडी सिंघम का दबदबा .नीतू काद्दयान बनी गोमती जोन की गई DCP आपराधियों मे खौफ का नया नाम ।लखनऊ/वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
12 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे वकील की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है _सरकार ने भी अब तुरंत एक्शन लेते हुए बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
12 hours ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। सख्त अफसर का तबादला ? देवरिया से DGP मुख्यालय तक _उपलब्धियों के बीच उठे सवाल ? लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
12 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। अगर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है तो फिर ऊन प्रशासनिक अधिकारियों पर सम्मान रुप से कार्रवाई क्यों नही हो रही जिनकी जिम्मेदारी थी कि अवैध कार्य को रोका जाए क्या उनकी चुप्पी उनकी निष्क्रियता किसी अपराध से कम है अब जिम्मेदारी समान है तो कार्रवाई समान क्यों नहीं ? लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की कलम से