Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

शुक्रवार रात आरोपी के कमला नगर क्षेत्र में होने की

*चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में तीसरा आरोपी को किया

*आगरा न्यूज*

 

*चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में तीसरा आरोपी को किया गिरफतार पैर में लगी गोली*———आगरा के न्यू आदर्श नगर के सुनील सदन अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसकर चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में तीसरे आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 27 मई को चांदी कारोबारी प्रेम प्रकाश की पत्नी मंजू गुप्ता की घर में लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी। 28 मई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या की साजिश पड़ोस में रहने वाले कैलाश अग्रवाल ने कटरा वजीर खां निवासी मोहन शर्मा और मथुरा के रहने वाले सोनू शर्मा के साथ बनाई थी।

 

कैलाश अग्रवाल पहले सुनील सदन अपार्टमेंट में चांदी कारोबारी के सामने वाले फ्लैट में रहता था। कैलाश पहचान का फायदा उठाकर फ्लैट में घुस गया था। लूटपाट के दौरान मंजू गुप्ता की हत्या कर दी थी। पुलिस में कैलाश अग्रवाल और मोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। सोनू फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश में थी।

 

शुक्रवार रात आरोपी के कमला नगर क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल है।

 

सोनू एक्टिवा स्कूटर से आया था। आरोपी के पास से जेवरात और लूट की रकम बरामद की गई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सोनू घटना वाले दिन कैलाश अग्रवाल के साथ आया था।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!