Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंफर्रुखाबाद

मायके गयी पत्नी नाराज पति ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की

फर्रुखाबाद अमृतपुर : फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के अंतर्गत सोमवार शाम ग्राम अमैयापुर, निवासी हेमराज कश्यप का 32 वर्षीय बेटा सुनील कुमार शराब पीने का आदी था शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से कहा सुनी हो गई पत्नी ने मायके फोन कर अपने पिता को बुला लिया और वह आज पति के बगैर मर्जी के अपने मायके चली गई जिससे पति सुनील कुमार ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे फांसी के फंदे से उतार लिया सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमृतपुर मीनेश पचौरी वरिष्ठ उपनिक्षक रमाशंकर पांचाल मौके पर पहुंचे हालात देखकर उन्होंने चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी पिता द्वारा 108 एम्बुलेंस को फोन पर सूचना देकर एम्बुलेंस को बुलाया गया विलंब से पहुंची एंबुलेंस युवक को लेकर 1 किलोमीटर तक ही चल सकी रतनपुर पमारान की बाजार में उसका पहिया पंचर हो गया 1 घंटे बाद जब दूसरी एंबुलेंस आई इसके बाद उसे राजेपुर , चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां सुनील कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम छा गया पत्नी शिल्पी ब पिता हेमराज का, रो रो कर यही कहना था कि यदि समय से एंबुलेंस मेरे बेटे को इलाज के लिए पहुंचा देती तो शायद मेरे बेटे की जान बच जाती मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था मृतक के दो संताने हैं मृतक की पत्नी रो रो कर कह रही थी आखिर इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा पुलिस ने पंचनामा भरकर शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!