Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशराजनीतिराजस्थान

मतगणना दिवस के संबंध में मीडिया कर्मियों की बैठक आयोजित

सीकर. अतिरिक्त जिला कलेक्टर रणजीत सिंह की अध्यक्षता में 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में अधिकृत मीडिया कर्मियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना स्थल पर अधिकृत मीडिया कर्मियों के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि केवल अधिकृत मीडिया कर्मियों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा की मतगणना हॉल के अंदर पत्रकारों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना हॉल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी।

इस दौरान सहायक निदेशक जनसंपर्क विभाग पूरणमल, सहायक जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका, चुनाव शाखा के चंद्र प्रकाश, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमंत सिंह पालावत, लोकेश एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!