शाजापुर, 25 मई 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) के कार्यवाहक अध्यक्ष के द्वारा जिले में स्थापित समस्त जेलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट चाही गई है, जिसके पालन में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर (सालसा) के निर्देशानुसार आज 25 मई 2024 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर श्री ललित किशोर के द्वारा जिला जेल शाजापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सिराज अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाजापुर श्रीमती सुनयना श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे।
जेल निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री ललित किशोर ने प्रत्येक बैरक में जाकर पुरूष एवं महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया तथा जेलबंदियों से जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं जैसे- भोजन, पेयजल, वस्त्र, मनोरंजन के साधन एवं साफ-सफाई के बारे में चर्चा की। इसके अतिरिक्त जेलबंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से अधिवक्ता उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी। जेल परिसर में स्थित खाद्यान्न कक्ष का भी निरीक्षण किया, जिसमें रखी हुई खाद्यान्न जैसे- दाल, आटा, मसाले व अन्य खाद्य पदार्थों का अवलोकन किया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष द्वारा जेल प्रशासन को जेल में स्थापित शौचालय, स्नानागार, जेल परिसर एवं बैरक की नियमित रूप से साफ-सफाई करने एवं जेल में निरूद्ध जेल बंदियों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने तथा ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जेल में उपस्थित महिला बंदियों से भी चर्चा कर उनके लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी एवं महिला बैरक में निरूद्ध महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जेल निरीक्षण के दौरान जेल में 158 पुरूष एवं 06 महिला बंदी निरूद्ध होना पाए गए तथा कोई भी गर्भवती महिला अथवा 05 वर्ष से कम आयु के बच्चे नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान बंदियों ने अपनी समस्याएं प्रधान जिला न्यायाधीश को बताई जिसका उचित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
3 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
3 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
3 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
3 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
4 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
5 days ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया
6 days ago
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शिवाजी मुख़र्जी का चयन झारखंड राज्य स्तर पर
6 days ago
बदौसा के बरकतपुर और काजीपुर में नाले पर पुल नहीं होने से ग्रामीण परेशान, जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर
1 week ago
डॉक्टर शांतनु दीक्षित को अतिरिक्त प्रभार सौंपने पर सवाल 21 अगस्त को मुख्यमंत्री से की शिकायत अतिरिक्त प्रभार हटाने की मांग, ग्रामीण