Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

बेबी एलीफेंट के साथ हाथियों का झुंड कर रहा विचरण

ट्रैकिंग कर रहा वन विभाग

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के गुरसिया जटगा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 6 से अधिक हाथी बेबी एलीफेंट के साथ सड़क पर भ्रमण करते दिखाई दिए। हाथियों के झुंड देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना पर वन विभाग के अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग हाथियों पर नजर रखते हुए अलर्ट मोड पर हैं।

स्थानीय लोगों की मानें तो तड़के सुबह हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसमें बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। इस नजारे को देखने ग्रामीणों के भीड़ इकट्ठा हो गई और सड़क पार करते समय सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों को सड़क पार करते देख कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मोबाइल में वीडियो बनाते नजर आए।

किसानों के फसल और मकान कर चुके हैं बर्बाद

हाथियों की दहाड़ सुनकर कुछ ग्रामीण डरे सहमे भी नजर आए। बताया जा रहा है कि हाथियों का दो झुंड अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहा है जिस पर वन विभाग लगातार नजर रखे हुए है। ग्रामीणों के माने तो काफी लंबे समय से हाथियों का झुंड इस इलाके में विचरण कर रहा है। वे इस इलाके को छोड़कर जाते ही नहीं है। कई किसानों के फसल और मकान को भी बर्बाद कर चुके हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!