Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रयागराज
Trending

फ्लैग मार्च करती फोर्स

फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए प्रचार अभियान बृहस्पतिवार की शाम छह बजे थम गया। शनिवार को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए इनकी रवानगी चार स्थलों से होगी।

प्रयागराज में दोनों लोकसभा के अलावा भदोही आंशिक के प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र में भी शनिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ईवीएम मुंडेरा मंडी परिसर में बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाएंगी। सपा, कांग्रेस, भाजपा के कई स्टार प्रचारक व बाहर के नेता बृहस्पतिवार को मौजूद थे। लेकिन, प्रचार थमन से पहले ही उन लोगों ने जिला छोड़ दिया।

जिले में 4712 बूथों पर मतदान होगा। हर बूथ पर चार मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा 10 फीसदी कर्मचारी रिजर्व में होंगे। यानी करीब 21 हजार मतदानकर्मी लगाए गए हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिया।प्रेक्षकों, डीएम ने मुंडेरा मंडी व पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थलों का निरीक्षण भी किया। चारों स्थलों पर पानी, बिजली, छाया आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों की टीम भी वहां मौजूद रहेगी। जरूरी दवाओं, एंबुलेंस आदि की भी सुविधा की गई है।

पोलिंग पार्टियों का रवानगी स्थल विधानसभा क्षेत्र

ANNIT फाफामऊ, सोरांव

प्रिंटिंग टेक्रोलॉजी फूलपुर

केपी इंटर कॉलेज पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी

परेड मैदान प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, बारा, कोरांव

1112 वाहनों की होगी जरूरत

पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने व वापसी में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। 1112 वाहनों की व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि 100 फीसदी वाहनों का इंतजाम हो चुका है।

हर विधानसभा में होगा एक पिंक बूथहर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ एक-एक दिव्यांग बूथ होंगे। पिंक बूथों पर महिलाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच-पांच मॉडल बूथ भी बनाए जाएंगे। इन्हें गुब्बारों आदि से सजाया जाएगा।

धूप में नहीं लगानी होगी लाइन, लगेंगे टेंट

मतदाताओं को धूप में लाइन नहीं लगानी होगी। गेट के अलावा बूथों के सामने भी छांव के लिए टेंट लगाए जाएंगे। साथ ही ठंडे पानी, कुर्सियां आदि की भी व्यवस्थाएं होंगी।

पुलिस नहीं रोकेगी मतदाताओं के वाहन

वोटिंग के दिन मतदाता निर्धारित दूरी तक अपने वाहन से जा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि मतदाता अपने परिवार संग वाहन में वोट डालने जा रहे हैं तो निर्धारित स्थल तक उन्हें जाने दिया जाए। पुलिस व मतदानकर्मियों को वोटरों संग अच्छा व्यवहार करने की भी हिदायत दी गई है।

हर बूथ पर होगा मतदाता सुविधा केंद्र, अल्फा बेटिकली होगी सूची

मतदाताओं काे सूची में अपना नाम ढूंढ़ने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यदि मतदाता पहचान व पर्ची नहीं है तब भी आसानी से नाम ढूंढ़ा जा सकेगा। हर बूथ पर मतदाता सुविधा केंद्र होगा। वहां बीएलओ मौजूद रहेंगे। उनके पास अल्फा बेटिकल क्रम में मतदाता सूची होगी। ऐसे में नाम बताकर मतदाता सूची में अपना क्रम संख्या जाना जा सकेगा।

386 क्रिटिकल बूथ

जिले में 179 क्रिटिकल मतदान केंद्र, 386 बूथ चिह्नित किए गए हैं। सबसे अधिक इलाहाबाद में 125 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। फूलपुर में 35, भदोही आंशिक में 15 स्थल क्रिटिकल हैं। इन मतदान स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर नजर रखेंगे। जिले के कुल 2368 बूथों की वेबकॉस्टिंग की जाएगी।

 

मतदाता पहचान पत्र नहीं तो इन्हें दिखाकर कर सकेंगे वोटिंग

 

मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो 12 अन्य तरह के पहचान पत्र में से कोई एक को दिखाकर वोट डाला जा सकेगा। ये पहचान पत्र आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त बैंक पासबुक, श्रम विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, डीएल, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड, सांसद-विधायकों के पहचान हैं।

प्रमुख बिंदु

फूलपुर लोकसभा

कुल मतदाता – 2067043

कुल महिला मतदाता – 944827

कुल पुरुष मतदाता – 1122020

अदर मतदाता – 196

मतदान केंद्र – 858

बूथ – 2068

इलाहाबाद लोकसभा

कुल मतदाता-1825730

कुल महिला मतदाता – 837149

कुल पुरुष मतदाता – 988343

अदर मतदाता – 238

मतदान केंद्र – 934

बूथ-1813

भदोही आंशिक

कुल मतदाता – 817711

कुल महिला मतदाता – 376176

कुल पुरुष मतदाता – 441449

अदर मतदाता – 86

मतदान केंद्र – 449

बूथ – 831

जोन – 47

सेक्टर – 378

1112 वाहन से भेजे जाएंगे मतदानकर्मी

20733 मतदानकर्मी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!