Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रयागराज
Trending

लोकसभा चुनाव से पहले प्रयागराज में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव से पहले नवाबगंज में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। मामले में प्रतापगढ़ के बाघराय जमलामऊ निवासी अनुज पांडेय और हथिगवां बछरौली के अजीत मिश्रा उर्फ नान्ह को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 निर्मित/अर्धनिर्मित तमंचा सात कारतूस और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया।

लोकसभा चुनाव से पहले नवाबगंज में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। मामले में प्रतापगढ़ के बाघराय जमलामऊ निवासी अनुज पांडेय और हथिगवां बछरौली के अजीत मिश्रा उर्फ नान्ह को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 निर्मित/अर्धनिर्मित तमंचा, सात कारतूस और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया।

डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती, एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि चुनाव के दृष्टिगत अवैध असलहा, अवैध शराब को लेकर व्यापक स्तर पर कार्रवाई को लेकर टीमें बनाई गई हैं। इसी बीच पता चला कि नवाबगंज के यदुनायक इंटरमीडिएट कालेज कुरेसर के पास खंडहर में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दुबे, एसएसआइ नीरज कुशवाहा, दारोगा राजेंद्र पाल समेत अन्य की टीम ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया।

दो से पांच हजार रुपये तक बेचते थे तमंचा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दो से पांच हजार रुपये तक एक तमंचा बेचते थे। गिरोह का सरगना अजीत मिश्रा है, जिसने दो और साथियों के नाम कबूल किए हैं। उनकी भी तलाश चल रही है। असलहा खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह के सभी सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।

डीसीपी ने कहा कि अनुज के खिलाफ 12 और अजीत पर 10 मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। अजीत के भाई सतीश ने कुछ साल पहले प्रतापगढ़ के मनकापुर थाने में घुसकर संतरी की गोली मारकर हत्या की थी।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!