Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा कर साथियों ने दी श्रद्धांजलि

अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा कर साथियों ने दी श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने आमसभा में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव के आकस्मिक दुर्घटना में निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोकाकुल अधिवक्ताओं ने न्यायिक कामकाज से भी अपने को विरत रखा। वहीं शोकसभा में साथी अधिवक्ता शिवमूर्ति यादव की मां के निधन पर भी शोक प्रस्ताव पारित किया गया। आमसभा की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह व संचालन महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल निराला ने किया। शोक प्रस्ताव वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर शुक्ल व उपाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी ने रखा। जिसका सर्वसम्मत से अनुमोदन हुआ। अधिवक्ताओं ने शोक प्रस्ताव के बाद न्यायिक कार्य से अपने को विरत भी रखा। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी महेश, देवी प्रसाद मिश्र, लाल विनोद सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, राममोहन सिंह, टीपी यादव, राजेन्द्र मिश्र, शिवाकांत उपाध्याय, अवधेश सिंह, सुशील शुक्ल, शिवप्रसाद यादव, संजय सिंह, विनोद शुक्ल, प्रमोद तिवारी, कालिका प्रसाद पाण्डेय, विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, राजेश तिवारी, आशीष तिवारी, विनय जायसवाल, तपन पाण्डेय, हरिश्चंद्र पाण्डेय, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रमेश पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, पवन पाण्डेय, संजय ओझा, जान्हवी प्रताप सिंह, लालता प्रसाद पाण्डेय, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, विनय शुक्ल, रोशन सरोज, राजेश सरोज, रामअभिलाष यादव, शेष तिवारी, अबरार अहमद, मो. ईसा, उमेश तिवारी, बीडी पटेल आदि अधिवक्ता रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!