सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी पुलिस चाैकी के समीप गिट्टी-बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस के नाम पर हो रही वसूली के इस मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है। जिले में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध धन उगाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी खनन बैरियर पर वसूली तो कभी फर्जी एआरटीओ बनकर वसूली की बात सामने आती है। इस बीच कोतवाली पुलिस ने हिंदुआरी चौकी के पास पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। तहरीर में हेड कांस्टेबल आशीष यादव ने बताया कि वे 18 मई की रात पिकेट निगरानी में हिंदुआरी तिराहे पर मौजूद था। एक व्यक्ति वाराणसी और राॅबर्ट्सगंज की ओर से आने वाले खनिज वाहनों को रोककर बातचीत करता था फिर वहां से हट जाता था। बताया कि दो दिन पूर्व कुछ चालकों ने बताया था कि पुलिस के नाम पर एक व्यक्ति चालकों से वसूली करता है। चालकों ने बताया कि यह वही व्यक्ति है, जो पुलिस के नाम पर वसूली करता है। बताया कि आरोपी की पहचान हिंदुआरी निवासी राकेश पटेल के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने जान से मारने की धमकी और अवैध वसूली के आरोप में केस दर्ज किया है।
राष्ट्रीय रथ यात्रा सेवा शिविर हेतु रितिक चौधरी का चयन जिले में खुशी की लहर
3 days ago
भूमि सीमांकन के ऐवज बीस हजार रिश्वत लेने का आरोप आदिवासी महिलाओं ने एसडीएम भारती मिश्रा से की पटवारी पर सख्त कार्रवाई की मांग
4 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरुद्बारा पटना साहिब डाकयूमेंटी फिल्म निर्मित किया गया है जिसके निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है , इस डाकयूमेंटी फिल्म को prabhu entertainment you tube chanel पर देखा जा सकता है।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का बिशिष्ट सदस्य बनकर राष्ट्रीय एकता दल के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने के लिए डा0 श्री प्रकाश बरनवाल से 9934969232 पर 5.6.26 तक दिन 10 बजे से दिन 12 बजे तक संपर्क करें।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल का बिशिष्ट सदस्य बन जिला, प्रदेश, केंद्रीय राष्ट्रीय एकता दल का पदाधिकारी बनने के लिए संपर्क करें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 9934969232
1 week ago
वनवासी नहीं हम देश के मूलनिवासी वनवासी शब्द कहने पर गृहमंत्री अमित शाह के पुतले को दहन से पुलिस द्वारा रोका विरोध प्रदर्शन किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। 33 राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन एवं एकयुप्रेशर जनक डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर गोपालगंज जिले की डा0 सुधा तिवारी को माला राष्ट्रीय राधिका रानी एकयुप्रेशर पुरस्कार 2026
1 week ago
टीकमगढ़ बल्देवगढ के अंतर्गत दुकान हटा,मां गहौली शराब दुकान पर आरोप क्षेत्रों में अवैध सप्लाई बेधड़क आबकारी विभाग सवालों के घेरे में।
1 week ago
पथराटोला रजही डैम में डूबा युवक ,6 घंटे बाद मिला शव
2 weeks ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता