सोनभद्र। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पीएम बनते ही तीन करोड़ गरीबों को आवास देंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का सफाया होगा। डिप्टी सीएम एनडीए के उम्मीदवार रिंकी कोल के समर्थन में गोविंद सिंह महाविद्यालय खजूरी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा कन्नौज और रायबरेली में भी जीत हासिल करने जा रही है, अबकी बार 400 से पार एनडीए को सीट मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से विपक्षी पार्टियां घबरा गई है। कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया और शामिल नहीं हुए। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों का सफाया किया जा रहा है, जबकि सपा सरकारों में गुंडों और माफियाओं को पनाह दिया जाता था। उन्होने कहा लोकसभा चुनाव एक तरफ दुनिया और देश का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है तो दुसरी तरफ गुण्डे माफिया और भ्रष्टाचारियों का गिरोह है। कहा कि एक ओर उज्जवल भविष्य के हर पथ के कांटे बूनने वाले और देश का नाम ऊंचा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो वहीं दूसरी ओर पूरा विपक्ष 2024 में उन्हें प्रधानमंत्री नहीं रहने देना चाहता। आज पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। जब सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार थी तब इन्होंने कभी फ्री राशन नहीं दिया आज कहते हैं कि 10 किलो राशन देंगे, उस 10 किलो राशन में से आठ किलो यही लोग खा जाएंगे, जैसा कि पहले होता था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी ने कहा है ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। मोदी जी सुरक्षा और विकास की गारंटी है। मोदी ने राम मंदिर बनवाया, कांग्रेस के समय लगाए गए 370 जैसे कानून से मोदी ने मुक्ति दिलाई। अब जल्द ही काशी और मथुरा को भी न्याय मिलेगा। इसलिए आप सभी को 370 वोट हर बूथ पर बढ़ाना होगा। योगी सरकार में माफिया और गुंडा समाप्त हो गए हैं। उनका घर अब जेल हो चुका है। सपा सरकार में गुंडा माफियाओं का बोलबाला था। सपा अब समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई है। सभा मे एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड को भारी मतों से जीताने की अपील किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से स्वागत किया। सभा को मुख्य रुप से कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्यसभा सांसद रामशकल, पकौडी कोल, भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, कैलास खरवार ने भी संबोधित किया। सभा मे मुख्यरुप से लोकसभा प्रभारी राम प्रकाश दूबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह, लोक सभा संयोजक अमरेश पटेल, अपना दल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, घोरावल प्रभारी विद्याधर तिवारी, विधानसभा संयोजक कैलास बैसवार, सुभासपा जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, विस्तारक सागरमणी, अजीत रावत, दीपक पटेल, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित हजारों की संख्या मे आमजनमानस मौजूद रहे।
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
2 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
2 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
2 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
2 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
3 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
4 days ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया
4 days ago
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शिवाजी मुख़र्जी का चयन झारखंड राज्य स्तर पर
4 days ago
बदौसा के बरकतपुर और काजीपुर में नाले पर पुल नहीं होने से ग्रामीण परेशान, जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर
6 days ago
डॉक्टर शांतनु दीक्षित को अतिरिक्त प्रभार सौंपने पर सवाल 21 अगस्त को मुख्यमंत्री से की शिकायत अतिरिक्त प्रभार हटाने की मांग, ग्रामीण