http://(मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। रूपराम स्वामी विधि महाविद्यालय नोहर के विद्यार्थियों ने आज शनिवार को संस्थान के निदेशक अमर सिंह स्वामी के मार्गदर्शन व उप प्राचार्य पवन कुमार भादरा के निर्देशन में नोहर के विभिन्न स्थानीय न्यायालयों का भ्रमण किया। माननीया कुमकुम एडीजे साहिबा अपर जिला एवं सेशन न्यायालय क्रम संख्या 1 ने विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यवाही के बारे में बताया। अपर मुख्य एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अजय कुमार पूनिया ने आपराधिक व सिविल मामलो के बारे में जानकारी दी व विद्यार्थियों की जिज्ञासाओ को शांत किया। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग माननीय डिम्पल कुमार जी ने एफआईआर दर्ज होने से एफआर या चालान पर कैसे प्रसंज्ञान लिया जाता है,कैसे साक्ष्य होता है, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके बाद अभियोजन विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी कृष्णा स्वामी ने अभियोजन मामलो का संचालन, बेयर एक्ट, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आदि करने आदि को लेकर विधि क्षेत्र में किस प्रकार से कैरियर बनाया जा सकता है के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी व सहायक अभियोजन अधिकारी सुनीता जी ने अपने लक्ष्य पर फोकस कर सफलता प्राप्त करने के सुझाव दिए। तदोपरांत लाइब्रेरी में पुस्तकालय अध्यक्ष एडवोकेट महेश छींपा ने विभिन्न जर्नल्स ऐआईआर , क्रिमिनल लॉ रिपोर्टर आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस न्यायालय भ्रमण के दौरान स्टाफ सदस्य संजय महर्षि, विजय कुमार कसोटिया,कविता भी साथ रहे। उप प्राचार्य पवन भादरा ने इस भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी बताया तथा डॉयरेक्टर श्री अमर सिंह स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।इस भ्रमण में एलएलबी प्रथम,द्वितीय एवम तृतीय वर्ष के अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान,, टीकमगढ़ पुलिस ने 10 बर्ष से फरार रुपए 3000 के इनामी आरोपी सहित कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार
1 day ago
गांव बस्ती चलों अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही सम्पर्क, सम्मान स्वच्छता कार्यक्रम व जन चोपाल से सरकार कि बताई योजनाएं
2 days ago
PWD की नई दिशा। ग्रीन बिल्डिंग, रोड़ क्लासिफिकेशन और थीम आधारित मार्ग विकास
2 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
2 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
3 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
4 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।