अन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

पर्यावरण के प्रति छात्रों को किया जागरूक

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पर्यावरण के प्रति छात्रों को किया जागरूक

 

 

ज्ञान महाविद्यालय के अध्यापको द्वारा विशेष अभियां के तहत छात्रों को पर्यावरण के प्रति | जागरुक किया गया । इंडियन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मे आये हुए ज्ञान महाविद्यालय के अध्यापक गण ने आज विद्यालय के छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया । साथ ही बच्चो से पर्यावरण को लेकर कुछ प्रश्नोतरी सवाल किये जिनका छात्रों द्वारा सही जवाब दिए जाने पर उन्हे पुरस्कृत किया गया । डॉ ललित उपध्याय ने कहा की हम सभी लोग 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते है उसी के लिए हम हर रोज जगह जगहों के विद्यालय मे जाकर पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने का काम कर रहे है जिससे आने वाले समय में पर्यावरण की कमी न हो सके । रामकिशन शर्मा ने कहा की अगर आज हम पेड़ पौधे लगाते है तो आने वाले समय मे वो पेड़ पौधे हमारे लिए लाभकारी | सिद्ध हो इसलिए आप सभी को अपनी जिंदगी में हर साल एक दो पौधे लगाते रहना चाहिए । साथ ही उनकी देखभाल करनी चाहिए । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप पाठक , रामप्रकाश तिवारी , सोनू , आर के शर्मा , ललित उपाध्याय , ऋतू शर्मा , याशिका , भावना शर्मा , पूनम कश्यप , मधु कुशवाहा , देव , शिवा , हर्ष , कृष्णा आदि मोजूद रहे ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!