उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमथुरा

सत्य परेशान हो सकता है परास्त नहीं – दिनेश शर्मा,

कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मुक्ति के लिए सप्त देवालयों में मन्नत मांगी

मथुरा।श्री कृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद मामले के हिंदू पक्ष कार दिनेश शर्मा ने आज वृंदावन स्थित बांके बिहारी सहित सत्तदेवालयो के दर्शन व दीपदान कर भगवान से श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में जल्द न्याय मिलने की प्रार्थना की मुगलों द्वारा मंदिर तोड़कर जो तथाकथित मस्जिद बनाई गई उसका निवारण हो समाप्त हो और सनातनी हिंदुओं की विजय हो दिनेश शर्मा ने कहा कि लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण अब सुदर्शन चक्र धारण कर धर्म का मार्ग प्रशस्त करें मुस्लिम पक्षकारों पर कोई भी सबूत ऐसा नहीं है जिससे यह सिद्ध हो सके कि यह उनकी इबादतगाह है समस्त कृष्ण जन्मभूमि का भूभाग हिंदुओं का है

और हमें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है की सत्य की विजय होगी सत्य परेशान हो सकता है परास्त नहीं
इस अवसर पर सेवायत गोस्वामियों ने दिनेश शर्मा का पटुका माला पहनकर प्रसादी रूप में भगवान का आशीर्वाद प्रदान किया ,आचार्य ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी, आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ,पं राजेश पाठक ,अश्वनी शर्मा ,राजेश कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!