महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उद्धव ठाकरे और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस और उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ए.आर अंतुले के दामाद और महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके मुश्ताक अंतुले अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए हैं।
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उद्धव ठाकरे और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।
मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस और उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ए.आर अंतुले के दामाद और महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके मुश्ताक अंतुले अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए हैं।महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से आनेवाले मुश्ताक अंतुले की पहचान एक अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर जानी जाती है। मुश्ताक अंतुले के एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल होने से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार अनंत गीते की मुश्किलें चुनाव में बढ़ सकती है।मुश्ताक अंतुले के पार्टी में शामिल होने के बाद आज एनसीपी (अजित पवार गुट) घोषणपत्र जारी करेगा।ए.आर. का पूरा नाम अब्दुल रहमान अंतुले है। अंतुले महाराष्ट्र की राजनीति के जाने-माने नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 9 जून 1980 से 12 जनवरी 1982 तक महाराष्ट्र के 8 वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। वह भारत की 14 वीं लोकसभा में संसद सदस्य भी थे और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। अंतुले अपने त्वरित निर्णय लेने के लिए जाने जाते थे और उन्होंने पद पर रहते हुए कई बड़े फैसले भी लिए हैं।हालांकि, 1982 में उनके प्रबंधित ट्रस्ट फंड के लिए बिल्डरों से दान लेने के आरोपों के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया था।मुश्ताक अंतुले, ए.आर. अंतुले के दामाद हैं। अंतुले भी एक जाने-माने नेता हैं। मुश्ताक अंतुले लंबे समय से राजनीति में हैं। वह पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व बोर्ड सदस्य रह चुके हैं। मुश्ताक अंतुले के एनसीपी में शामिल होने से अजित गुट के और मजबूत होने की उम्मीद है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले बड़े नेता का साथ छोड़ना उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में लगातार मिल रही सफलता बल्देवगढ पुलिस ने नाबालिग को किया सुरक्षित दस्तयाब परिजनों को सुपुर्द
3 days ago
गांधी चौक वार्ड क्र.20 पार्षद रोशन पटेल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो निषेध दवा
4 days ago
टीकमगढ़ शनिवार कांग्रेस शाम ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाला के विरोध प्रदर्शन
5 days ago
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
5 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
5 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
5 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
6 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
6 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।