Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

*नामकरण संस्कार से लौट कर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर 4 महिलाओं की मौत 24 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

*नामकरण संस्कार से लौट कर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर 4 महिलाओं की मौत 24 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

 

मैनपुरी,20 अप्रैल। जिले के भोगाँव थाना क्षेत्र में आज सुबह एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली में बैठे लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गयी।मृतक और घायल कन्नौज जनपद के निवासी हैं।यह लोग मैनपुरी के बेलधारा गाँव में एक नामकरण संस्कार में शामिल होकर वापस कुंवरपुर गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के अनुसार कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह अपने परिवारीजनों के साथ शुक्रवार को अपनी पुत्री की ससुराल बेलधारा गांव में नामकरण संस्कार में शामिल होने आये थे। शनिवार की सुबह वापस जाते समय द्वारिकापुर गांव के पास चालक लाइट सही करने लगा,तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली पलटने से द्रौपदी पत्नी विष्णुदयाल, फूलमती पत्नी अवधेश,संजादेवी देवी पत्नी राजेश और रमाकांती पत्नी दफेदार की मौत हो गयी। 24 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पँहुचे और घायलों को अस्पताल पंहुचाया। गम्भीर घायलों को सैफई रेफर किया गया है।घटना से सभी मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!