Uncategorizedताज़ा ख़बरें

धार जिला ब्युरो गोपाल रावडिया की रिपोर्ट

इंदौर अहमदाबाद रोड पर हुआ भीषण सड़क दुर्घटना

एक वर्ष बाद फिर जख्मो को कुरेदा मौत के फोरलेन ने ,इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर यात्री बस पलटी ,एक की मौत,दो दर्जन से अधिक घायल,विधायक ग्रेवाल पहुॅचे सिवील अस्पताल घायलो को बंधाया ढांढस,कलेक्टर और एसपी भी पहुॅचे अस्पताल घायलो के उचित उपचार के दिये निर्देश
सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग शनिवार को दोपहर मे एक यात्री बस अनियत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे मे एक यात्री की मौत हो गई वही 20 से अधिक व्यक्ति घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार इंदौर-से बोरी के बीच चलने वाली यात्री बस क्रमांक एमपी 13 जीए 2052 फुंलगावडी बाईपास पर दोपहर मे करीब 3 बजे अनियत्रित होकर पलटी खा गई हादसे के बाद बस मे बैठी सवारीयो की चीख पुकार के बाद आस पास के राहगीरो एंव ग्रामीणो ने कडी मश्क्कत के बाद यात्रीयो को बस से बहार निकाला एंव एंबुलेस की सहायता से सिवील अस्पताल सरदारपुर भेजा जहा पर सीबीएमओ डाॅ शीला मुजाल्दा,डाॅ एमएल जैन,डा नितीन जोशी,डां अनिल पाटीदार आदि चिकीत्सको के द्वारा घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद अस्पताल मे विधायक प्रताप ग्रेवाल भी पहुॅचे और घायलो को ढाढस बंधाया।
हादसा इतना विभीत्स था की कई छोटे बच्चे इस तरह घायल हो गये ही उनकी हालत देखकर हर कोई द्रवित हो उठा। दर्द से कराहते घायलो को हर कोई ढांढस बंधाकर उनकी सेवा कर रहा था। वही घटना की सुचना मिलते ही सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना भी दल बल के साथ मौके पर पहुॅच गये थे।उल्लेखनीय है की एक वर्ष पुर्व भी इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मांगोद से सरदारपुर के बीच आधा दर्जन सडक हादसो मे 20 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है। अब एक बार फिर एक वर्ष बाद हुये इस दर्दनाक हादसे ने पुराने जख्मो को ताजा कर दिया। फोरलेन पर वैसे मार्ग कई स्थानो से उखड चुका है लेकीन इसकी मरम्मत की और जवाबदार ध्यान तक नही दे पा रहे है।

वही क्षैत्र के भ्रमण पर आये कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एंव पुलिस अधिक्षक मनोज कुमार सिंह भी हादसे की खबर लगने के बाद सिवील अस्पताल पहुॅॅचे जहा पर उन्होने घायलो को देखा एंव एसडीएम मेघा पवार को घायलो के उचित उपचार के निर्देश देते हुये गंभीर घायलो को रैफर करवाया। करीब 15 से 20 मिनीट तक अस्पताल परिसर मे ही रूक एंव ब्लड बैक आदि के बारे मे जानकारी भी ली। वही धार जाते समय दोनो अधिकारी घटना स्थल पर भी रूके और ग्रामीणो से जानकारी लेकर फोरलेन पर आवश्यक सुधार के दिशा निर्देष दिये।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!