मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता चोरी की घटना घटित होने के 20 घण्टे के अन्दर आरोपी के कब्जे से चोरी गई बोलेरो पीकअप किमती 07 लाख रुपये की बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 20.04.2024 को थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 379 भादवि में चोरी गये मश्रुका की पतारसी में मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कनासिया नाका से जिस व्यक्ति ने बोलेरो पीकअप चोरी की है वह व्यक्ति तराना रोड गिट्टी खदान के पास खडा है। सूचना पर थाना हाजा से टीम बनाई जाकर मुखवीर सूचना की तस्दीक हेतु तराना रोड गिट्टी खदान के पास भेजी जाकर उंक्त व्यक्ति को पकडा, जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम दीपक पिता गोविन्द परमार जाति बागरी उम्र 24 साल निवासी सिंचाई कालोनी मक्सी का होना बताया जिससे पूछताछ करते बोलेरो पीकअप कनासिया नाका से चोरी कर ले जाते समय झरनिया फाटे के पास पलटी खाने से वहीं पर पडी होना बताया जिसकी निशा देही से झरनिया फाटे के पास से बोलेरो पीकअप क्रमांक MP 09 GG 1320 किमती 7,00000/- (सात लाख रुपये) का मश्रुका बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथी गण अरुण पिता भगवानसिंह बोडाना निवासी कनासिया नाका व बसन्त पिता पप्पु मालवीय निवासी सिंचाई कालोनी के साथ मिलकर घटना घटित करना बताया, जिनकी तलाश जारी है तथा आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर अन्य अपराधों में माल मश्रुका की पतारसी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, SI घनश्याम बैरागी, ASI संतोष रघुवंशी, HC 227 हिरदेश दांगी, HC 167 निलेश जामलिया, HC 656 राहुल पटेल, आर 348 दिनेश मीणा, आर.173 हरेन्द्रसिंह बघेल, आर.262 जगदीश, आर.62 अरुण सितपरा, आर. 154 दीपक यादव आर.220 कुमेरसिंह, आर. 570 राहुल जाट की सराहनीय भुमिका रही।
पुलिस बल की क्षमता और सृदृढ़ करने की दिशा में पहल, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम √कौशल कानून और तकनीक का समन्वय
2 days ago
गोपालगंज जिला के लोहरपटी नेचुआ जलालपुर की अमृता सागर आन बान शान है तथा इनकी पुस्तक अनमोल है।
2 days ago
बूंथ चलो गांव चलो अभियान के अंतर्गत भरतपुर गोपालपुरा मऊ खेड़ा राजपुरा बक्सवाहा इत्यादि पंचायतों में कांग्रेस कमेटी गठित की गई
2 days ago
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ
2 days ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई 09 नव नियुक्ति आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति आदेश
2 days ago
एकयुप्रेशर चिकित्सक/ एकयुप्रेशर थेरापिस्ट अपना इनरौलमेंट एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में करावें- डा0 बंदना शर्मा
2 days ago
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
3 days ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
3 days ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
3 days ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल