शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना के मुसहरी गांव के सिवान में बृहस्पतिवार रात गेहूं की डंठल में लगी आग की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक पान की गुमटी चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था।
क्षेत्र के मुसहरी गांव के सिवान बृहस्पतिवार शाम को डंठल में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। लगभग शाम साढ़े सात बजे ग्राम पंचायत पल्टादेवी टोला शिवनगर निवासी अरविंद (39) पुत्र गया प्रसाद उर्फ मख्खन कहीं से आ रहा था। आग को बुझा रहे लोगों के साथ वह भी जुट गया। आग बुझाते-बुझाते अरविंद आग की लपटों के बीच चला गया और जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक वह झुलस गया। लोगो ने आनन-फानन उसे एंबुलेंस की सहायता से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हालत खराब होने की वजह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई।
गोरखपुर की पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि आग की चपेट में आने से युवक की मौत गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन व लेखपाल को दे दी गई है। इस संबंध में एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। सर्वे कराकर परिजन को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।मौत के बाद परिवार पर संकट
मृतक अरविंद पांच भाई है। भाइयों में तीसरे नंबर का था। इसके पिता गया प्रसाद उर्फ मख्खन की बहुत पहले मौत हो गई थी। और एक भाई की बीमारी से लगभग तीन साल पहले मौत हो गई थी। अरविंद पान का पत्ता बेचने का कार्य करता था और अपने परिवार भरण पोषण करता था। इसके हिस्से में खेत लगभग एक बीघा है। इसके एक लड़की काजल (14), चार पुत्र साजन (18), सज्जन (17), चंदन (15) और अमन (13) है। पिता की मौत होने की खबर सुनकर सभी लोग रोने बिलखने लगे। पत्नी राधिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
3 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
3 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
3 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
4 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
4 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
4 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
4 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
5 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
6 days ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया