उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

संतकबीरनगर के पूर्व विधायक जय चौबे ने दिया सपा से इस्तीफा, इस पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव!

दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। 2022 में वह समाजवादी पार्टी से विधायक पद का चुनाव लड़े थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जय चौबे के करीबी जिला पंचायत अध्यक्ष व खलीलाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता, संत कबीर नगर। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने समाजवादी पार्टी (सपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने सपा पर पीडीए के नाम पर जातिवाद करने का आरोप लगाया

विधायक के इस्तीफा देने के बाद उनके बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ने की अटकलों को बल मिल रहा है। दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

2022 में वह समाजवादी पार्टी से विधायक पद का चुनाव लड़े थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जय चौबे के करीबी जिला पंचायत अध्यक्ष व खलीलाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। सपा में लगातार इनका कद बढ़ रहा था। वह लोकसभा का टिकट मांग रहे थे।लोकसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद इन्होंने सपा से इस्तीफा दिया है। जय चौबे ने कहा कि सपा अपने रास्ते से भटक गई है। जिताऊ प्रत्याशियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस्तीफा देने के बाद वह अपने शुभचिंतकों से राय लेंगे। इसके बाद आगामी कदम उठाएंगे

जय चौबे के इस्तीफा देने के बाद से जनपद में राजनीतिक तापमान गर्म हो गया है। तमाम प्रकार की अटकलों को बल मिल रहा है। वर्तमान समय में भाजपा सांसद प्रवीण निषाद दोबारा मैदान में है।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। पप्पू निषाद को प्रत्याशी बनाए जाने के पास से ही जय चौबे नाराज चल रहे थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!