Uncategorizedकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

हादसा – फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में युवक की मौत, सुरकी टैंक के पास हुआ दर्दनाक हादसा

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के सुरकी टैंक के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मूल रुप से सतना निवासी सचिन पिता विष्णुकांत मिश्रा (25) कटनी में किसी फाइनेंस कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था। शुक्रवार दोपहर वह अपनी बाइक में सवार होकर बरही से कटनी की ओर आ रहा था। इसी दौरान सुरकी डेम के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!