उज्जैन एक साल में 1 KM लंबी सड़क भी नहीं हो सकी चौड़ी
केडी गेट रोड का चौड़ीकरण ठप, लोग परेशान और निगम बेपरवाह
उज्जैन:इस मामले में भी एमपी को अजब गजब कहा जा सकता है कि महज 1 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। यकीन न हो तो मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर आकर देख सकते हैं, जहां केडी गेट रोड एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी चौड़ी नहीं हो सकी है।
केडी गेट चौराहे से इमली तिराहा तक की इस सड़क की लंबाई केवल 1.2 किमी है और इसका चौड़ीकरण करने के लिए नगर निगम ने बड़े बड़े दावे किए थे। एक साल तीन माह गुजर जाने के बाद स्थिति यह है कि क्षेत्रीय लोगों के लिए यह मुसीबत की सड़क बन गई है। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के कारण जनप्रतिनिधि और उम्मीदवार लोगों से वोट मांग रहे किंतु इस क्षेत्र में कोई जा नहीं रहा। वजह यह कि लोगों की शिकायतों का जवाब किसी के पास नहीं।
आधी सड़क भी पूरी तरह से चौड़ी नहीं हो सकी है। धर्मस्थलों को शिफ्ट करने का निर्णय भी पसोपेश में उलझा हुआ है। इससे चौड़ीकरण का काम पूरा ही नहीं हो पा रहा। लोकसभा चुनाव पर यह मामला असर डाल सकता है। गैलरी हटाने के लिए कुछ समय पहले निगम प्रशासन ने मुनादी कराई, लेकिन एक भी गैलरी तोड़ी नहीं जा सकी। सिंहस्थ के दृष्टिकोण से केडी गेट रोड का चौड़ीकरण सबसे पहले शुरू किया गया था, लेकिन इसका काम एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा है। पिछले साल जनवरी 2023 में रोड चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया था।
इसलिए, सुविधा की जगह मुसीबत..
यह रोड अब सुविधा की जगह मुसीबत का कारण बन गई है, क्योंकि जिन स्थानों पर सीमेंट कांक्रीट कर दिया गया है, वहां अतिक्रमण हो गए हैं और वाहनों की पार्किंग बन गई है। इससे आवागमन में परेशानियां आ रहीं। नयापुरा क्षेत्र में जैन समाज के मंदिर हैं और श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। जैन मंदिर के ट्रस्टी अभय मेहता ने बताया शहर फ्रीगंज क्षेत्र को माना जाता है, इसलिए डेवलपमेंट उसी जगह होता है। नयापुरा में कोई ध्यान ही नहीं दे रहा। पार्षद सपना सांखला ने बताया कई बार अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को समस्याएं बता रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
ठेकेदार काम छोड़ भागा
ठेकेदार ने भी निगम की उदासीनता के कारण काम छोड़ दिया है। दरअसल, समय ज्यादा बीत जाने के कारण महंगाई का असर भी उस पर पड़ रहा। इससे भी काम में अड़चनें आ रहीं।
पेयजल कनेक्शन नहीं हो पा रहे
रोड चौड़ीकरण के कारण कई घरों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। पीएचई की सप्लाई लाइनें टूट जाने के कारण लोग नल कनेक्शन नहीं करा पा रहे। कई जगह लाइन फूटी होने की समस्याएं भी सामने आ रहीं।
तीन बड़ी अड़चनें…
रोड के काम में अड़चन इसलिए भी आ रही क्योंकि अधिकारियों ने मोर्चा संभाला तो एमआईसी सदस्य और पार्षद पीछे हट गए।
पहले बीच में डिवाइडर की योजना नहीं थी। बाद में अधिकारियों ने डिवाइडर की योजना तैयार कराई।
मकानों की गेलरियों को कितना तोड़ा जाए, इसको लेकर स्पष्ट नीति नहीं।
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
4 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
4 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
4 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
5 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
5 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
5 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
5 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
5 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
7 days ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया