Uncategorized

जमशेदपुर : खून का प्यासा पति ससुराल जाकर बेटी के सामने ही पत्नी के पैर में मार दी गोली फिर…

पत्नी ने मंगला पूजा में जाने की जिद की तो पति ने ससुराल जाकर बेटी के सामने ही उसके पैर में गोली मार दी

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत रामदेव बगान में मंगलवार को पत्नी ने मंगला पूजा में जाने की जिद की तो पति ने ससुराल जाकर बेटी के सामने ही उसके पैर में गोली मार दी। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का नाम अमनदीप कौर है और पति का नाम करण सिंह है। उसकी एक बेटी भी है। करण सिंह पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और मौके पर डीएसपी सिटी सुधीर कुमार पहुंचे और जांच की।

पुलिस के अनुसार, कई दिनों से करण और उसकी पत्नी में विवाद चल रहा था। दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसके चलते अमनदीप मायके चली गई थी और वहीं रहती थी। करण को अपनी पत्नी पर शक था और उसी संदेह में वह उसे मायके से भी बाहर निकलने नहीं देता था। टुइलाडुंगरी इलाके में मंगला पूजा का आयोजन हो रहा है, जहां अमनदीप मन्नत पूरी करने जा रही थी। उसके साथ उसकी बेटी भी थी। पहले उनके बीच फोन पर बहस हुई। बहस के बाद करण हथियार लेकर ससुराल पहुंचा और पत्नी को जाने से मना किया, लेकिन वह तैयार होकर घर से निकलने कि कोशिश कर रही थी। इस बीच पति ने उसे पकड़ लिया। वहां उनके बीच मारपीट हुई उसके पैर में गोली मार दी।

बेटी के सामने दिया वारदात को अंजाम अमनदीप कौर ने बताया कि करण के साथ 2017 में प्रेम विवाह किया था। करण आपराधिक प्रवृत्ति का था, इसलिए वह मायके में रहती है। करण भी पड़ोस में ही रहता है, अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। जब अपनी बेटी को लेकर मंगला पूजा के लिए जा रही थी तो आकर गोली मार दी। सिटी डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया, घर से बाहर जाने को लेकर विवाद हुआ और पति ने गोली मार दी। पति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पत्नी को पैर में गोली लगी है।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!