Uncategorizedताज़ा ख़बरें

गैस सिलेंडर मे लगी आग की इंस्टा रील्स बना रहे थे युवक.. हुआ विस्फोट.. 1 की जान गई.. 2 झुलसे

 

 

गैस सिलेंडर मे लगी आग की इंस्टा रील्स बना रहे थे युवक.. हुआ विस्फोट.. 1 की जान गई.. 2 झुलसे

 

UP :कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक अंडे की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाने के बजाए जलते हुए सिलेंडर और दुकान में लगी आग का रील बनाने लगे। सिलेंडर अचानक फटा और 20 साल के निखिल, तुलाई और मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे अमन को चपेट मे ले गया। निखिल की मौक़े पर ही मौत हो गई।शहर के बिल्हौर इलाके के उत्तरीपुरा में एक शराब का ठेका है. इसी के बगल में एक अंडे की दुकान में आग लग गई।जीतू बहेलिया की अंडे की दुकान में लगी आग लगी, बगल की दुकान तक पहुंच गई. इसी बीच आग में जलते हुए सिलेंडर को देखकर 20 वर्षीय निखिल और उसके पास में खड़ा अमन अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगे. तभी अचानक सिलेंडर फट गया।

 

जलते सिलेंडर से 50 मीटर की दूरी पर बना रहा था रील्स..सि

लेंडर में धमाके के साथ उसका एक टुकड़ा निखिल के सिर में जा घुसा।इससे निखिल की मौके पर मौत हो गई।बताया जाता है कि सिलेंडर में आग लगी थी।उससे महज 50 मीटर की दूरी पर खड़ा होकर दोनों युवक रील्स बना रहे थे और कुछ और लोग इस तमाशे को देख रहे थे।जैसे विस्फोट हुआ इसमें निखिल, अमन छोटेलाल और तुलाई घायल हो गए। पुलिस व अन्य लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां निखिल की मौत हो गई।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!