☀️आगजनी☀️ ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण कबाड़ दुकान में भड़की आग, माधवनगर तांगा स्टैंड में आगजनी के कारण मची अफरा तफरी, पुलिस की सक्रियता के कारण बड़ी घटना टली, देखें वीडियो
कटनी। माधव नगर तांगा स्टैंड में मौजूद कबाड़ी की दुकान में रविवार देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कबाड़ दुकान से उठती आग की लपटे देखकर बाजार में खलबली मच गई। कुछ ही देर में आधे से अधिक बाजार बंद हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल ही माधव नगर पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। पुलिस की सक्रियता के कारण गंभीर घटना होने से बच गई। हालांकि कबाड़ की दुकान में आग लगने के कारण वहां मौजूद लगभग सारा कबाड़ जलकर राख हो गया, लेकिन गनीमत यह रही की राहत कार्य समय रहते शुरू हो जाने के कारण आग किसी अन्य दुकान को गिरफ्त में नहीं ले पाई।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार देर शाम लगभग 6:30 बजे सूचना मिली कि तांगा स्टैंड में मौजूद मोती कबाड़ी की दुकान में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई है। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल वाहन के साथ पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए।
कबाड़ दुकान बीच बाजार में मौजूद था जिससे अन्य दुकानों तक आग फैलने का डर था। आग को फैलने से रोकने के लिए पुलिस व फायर कर्मियों के द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए। जब तक आग पर पूरी तरह काबू किया जा सकता कब तक कबाड़ दुकान में रखा लगभग पूरा कबाड़ जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना के कारण कबाड़ी को लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
4 days ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
6 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
7 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी