☀️बड़ी खबर☀️ फेरी वाले को लूट कर भागते हुए लुटेरा हो गया स्वर्गवासी, रैपुरा गांव के समीप हुई लूट की हैरान कर देने वाली घटना, पढ़ें खबर क्या है पूरा मामला
कटनी। ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी का व्यवसाय कर जीवन यापन करने वाले दो युवकों को लूट कर भाग रहे चार बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। लूट की घटना को अंजाम देने के कुछ देर बाद ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक लुटेरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाकी लुटेरे घायल हो गए। लूट की यह अजब गजब घटना पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाले कटनी जिले के सीमावर्ती गांव रैपुरा के समीप की बताई जा रही है। घटना के बाद लूट का शिकार हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी लाया गया है जहां पर उसकी हालत अब पहले से बेहतर है।
बिहार मुजफ्फरपुर जिला निवासी दानिश ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ सिहोरा में फेरी लगाकर सिहोरा से मुजफ्फरपुर अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान पन्ना जिले के ग्राम रैपुरा के समीप एक बाइक पर चार लोग आए और उन्होंने दानिश का रास्ता रोक लिया। मारपीट और चाकू से वार करते हुए लुटेरों ने उसके पास से 35 हजार नगद और दो मोबाइल छीन लिए। लुटेरों ने दानिश के पेट और हाथ पर चाकू से वार किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फेरी लगाकर व्यापार करने वाले दानिश के साथ लूट करने के बाद चारों बाइक सवार तेज रफ्तार से भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद ही लुटेरों की बाइक भी सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि सड़क हादसे में एक लुटेरे की मौत हो गई जबकि बाकी घायल हो गए लूट में शामिल दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
4 days ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
6 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
7 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी