ताज़ा ख़बरेंदेश

शारदा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गये 15 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत

परिजनों में मचा कोहराम, रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

शारदा नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

हजारा,पीलीभीत। दोस्तों के संग शारदा नदी में नहाने गये किशोर की पानी में डूब कर मौत हो गई।दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर मौके पर बाढ़ बचाव कार्य में जुटे लोगों ने जब तक किशोर को बाहर निकाला तब तक बहुत देर हो गई थी। जिससे समय से पहले ही वह किशोर काल के गाल में समां गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पीलीभीत जनपद के अंतर्गत गांव चंदिया हजारा निवासी देव भरत मंडल का 15 वर्षीय पुत्र राज मंडल गुरुवार को धनाराघाट के शारदा नदी पर दोस्तों के साथ गया हुआ था। बताया जा रहा है कि किशोर शारदा नदी में गांव के ही दोस्तों के साथ नहाने लगा। इसी दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। यह देख कर साथियों मे हड़कंप मच गया। बच्चों के शोर शराबा करने पर मौके पर बाढ़ बचाव कार्य कर रहे बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने बमुश्किल किशोर को पानी से बाहर निकाल कर पूरनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे ।जहां डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए।इस घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!