गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,गोरखपुर के कंचनपुर में कबाड़ी रोड पर बुधवार सुबह सनसनी मच गई। जब लोगों ने एक औरत को ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बिजली निगम के अधिकारी और पुलिस को दी। जेई ने तुरंत शटडाउन किया। जिससे महिला ने हाईटेंशन लाइन का तार पकड़ा तो करंट नहीं लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली कर्मचारियों की मदद से महिला को खंभे से नीचे सुरक्षित उतारा। जेई अमित यादव ने औरत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, महिला के पति ने प्रेम पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इसके बाद यह मामला थाने तक जा पहुंचा। पति के मुताबिक, महिला का एक युवक से अफेयर है। पति ने महिला को प्रेमी से बातचीत करने से रोका तो बुधवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला आत्महत्या करने के लिए कंचनपुर कबाड़ी मार्ग स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आईटीआई के पास ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ गई। उसने पहले नीचे के तार को पकड़ा था, लेकिन कुछ नहीं होने पर ऊपर चढ़कर हाईटेंशन तार को छू लिया। गनीमत रही कि लोगों ने बिजली निगम के जेई को सूचना दे दी। जिसके चलते समय रहते शटडाउन ले लिया। थाना प्रभारी और जेई अमित यादव की मौजूदगी में महिला को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस महिला, उसके पति और प्रेमी को स्टेशन ले गई। पति के मुताबिक प्रेमी के कारण पत्नी से कई बार विवाद हो चुका है। अब तक वह पांच बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। करीब एक महीने पहले मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल पर चढ़कर खुशकुशी की कोशिश की थी। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा मामले की जांच की जा रही है। बिजली निगम के जेई ने तहरीर दी है। महिला के प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग का चालान किया गया है।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान,, टीकमगढ़ पुलिस ने 10 बर्ष से फरार रुपए 3000 के इनामी आरोपी सहित कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार
1 day ago
गांव बस्ती चलों अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही सम्पर्क, सम्मान स्वच्छता कार्यक्रम व जन चोपाल से सरकार कि बताई योजनाएं
2 days ago
PWD की नई दिशा। ग्रीन बिल्डिंग, रोड़ क्लासिफिकेशन और थीम आधारित मार्ग विकास
2 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
2 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
3 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
4 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।