Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर* 01 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण 15 मास्टर ट्रेनरो को प्रथम पाली में तथा 16 मास्टर ट्रेनरो को द्वितीय पाली में दिया गया। जिसमें एक-एक मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम मशीन को जोड़ने तथा उनके निर्वाचन के दौरान या निर्वाचन शुरू होने के पूर्व उत्पन्न होने वाले त्रुटियों के संबंध में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया तथा प्रत्येक मास्टर ट्रेनरों द्वारा एक-एक करके स्वयं पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों को अवगत कराया गया साथ ही साथ कंट्रोल यूनिट, वैलिड यूनिट व वीवी पैट को सुचारू रूप से संचालित करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से इसके बारे में विस्तृत रूप से पूछा भी गया। प्रशिक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम,मास्टर ट्रेनर मौके उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!