बड़वारा न्यूज़
रूपोंद रोड में लगने वाली सब्जी दुकानों को हाट बाजार में लगाने ग्रामवासियों ने की मांग
बड़वारा के मध्य से निकलने वाली रूपोंद रोड में व्यापारियों के द्वारा सब्जी की दुकाने लगाई जाती हैं जिसके कारण रोड के दोनों तरफ जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। सब्जी खरीदने वाले लोग अपने दो पहिया वाहनों को सब्जी दुकानो के सामने खड़ा कर देते हैं एवम सड़क से ही ओवर लोड पत्थरों से भरे वाहन ट्रक, हाइवा भी निकलते हैं जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है जिससे लोगों की जिंदगी संकट में पड़ सकती है।
गौरतलब है कि बड़वारा क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थरों की खदाने संचालित हैं जिनके खदान से निकलने वाले पत्थरों का परिवहन किया जाता है और वे ट्रक ग्राम के मध्य से ही निकलते हैं किंतु स्थानीय प्रशासन इन पत्थरों से भरे ओवर लोड ट्रकों के ऊपर लगाम लगाने व कार्रवाई करने में वेपरवाह नजर आ रहा है।
पँचायत को पत्र लिखकर सब्जी दुकानों को हाट बाजार में लगाने की मांग- तदाशय का पत्र ग्राम वासियों ने बड़वारा पँचायत को लिखकर मांग की है कि बड़वारा ग्राम में रूपोंद रोड पर सड़क के दोनों तरफ लगने वाली सब्जी दुकानों को एक सप्ताह के भीतर ग्राम से हटाकर हाटबाजार में व्यवस्थित तरीके से लगवाई जाए जिससे शासन की लाखों रुपये की राशि से बनवाई गई हाट बाजार का सदुपयोग हो सके। हाट बाजार में सब्जी दुकाने नियमित लगने से किसी भी प्रकार के जाम व दुर्घटना की स्थिति से लोग सुरक्षित रहेंगे।
उक्ताशय का पत्र बड़वारा तहसीलदार के नाम से तहसील कार्यालय बड़वारा व बड़वारा पुलिस थाना में भी ग्राम वासियों ने की है एवम रूपोंद रोड में लगने वाली सब्जी दुकानो को हाट बाजार में व्यवस्थित करने की मांग की है।
इन्होंने की मांग-विनीत पटेल,अजय कुमार गुप्ता, मनोज,राजनारायण, विनोद कुमार गुप्ता,सुमित राय, रमेश गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, घनश्याम राय,शिवम सोनी,सुनील गुप्ता।
इंदौर हाथीपाला से हाथी तो क्या साइकिल भी निकलना मुश्किल हो जाता है जब लगता है ट्रेफिक जाम
2 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल की सभी राज्यों की कार्यकारिणी कमिटी भंग की गयी। 10.8.26 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमिटी का होगा चुनाव ।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल की सभी राज्यों की कार्यकारिणी कमिटी भंग की गयी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमिटी का चुनाव 10.8.26 को होगा। नयी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी कमिटी पुनः सभी राज्यों की कमिटी का चुनाव एकयुप्रेशर काउंसिल के आजीवन सदस्य के बीच कराएगी।
3 days ago
हज से अपने वतन लौटने पर मुबारकबाद और स्वागत मध्यप्रदेश के के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा नशामुक्ति पर जिलेवासियों हेतु जारी की एडवाइजरी
3 days ago
गोपालगंज बिहार। जिले के सासामुसा निवासी समाज सेवी, सरकारी शिक्षिका लक्ष्मी रानी का जन्म दिन धूमधाम से परिवार एवं समाज के लोगों द्बारा मनाया गया।
3 days ago
खैरवाही हाई स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 125 पौधे रोपित, जनप्रतिनिधियों और बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दल्ली राजहरा :-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति
4 days ago
भव्य व ऐतिहासिक होगा केकड़ी में रामद्वारे का लोकार्पण समारोह, 2 जुलाई 2026 गुरुवार को होगा।
4 days ago
मुख्यमंत्री 11 जुलाई को देवली से नसीराबाद फोरलेन का करेगें शिलान्यास।
4 days ago
शहडोल: टिल्लू पंप में करंट उतरने से 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस