Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

गढ़वा व डंडा प्रखंड को मिला चार अरब चार करोड़ का होली का तोहफा

मंत्री ने किया 198 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यासगढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा व डंडा प्रखंड को होली का बेहतरीन तोहफा मिला है। इन दो प्रखंडों को चार अरब चार करोड़ 85 लाख रुपए योजनाओं की सौगात मिली है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा से

गढ़वा व डंडा प्रखंड को मिला चार अरब चार करोड़ का होली का तोहफा

मंत्री ने किया 198 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास


गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा व डंडा प्रखंड को होली का बेहतरीन तोहफा मिला है।
इन दो प्रखंडों को चार अरब चार करोड़ 85 लाख
रुपए योजनाओं की सौगात मिली है।


रविवार को गढ़वा प्रखंड के तिलदाग में आयोजित मेगा शिलान्यास समारोह में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न विभागों की 198 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मंत्री

श्री ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह के बाद कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के विकास में सबसे बड़ा योगदान गढ़वा की जनता का है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। जनता को अपना अधिकार पाने के लिए जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री और विधायक नहीं हूं, बल्कि जनता का सेवक हूं। जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी के साथ निभा रहा हूं।


मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर दिया गया है। वे जब भी इस क्षेत्र में आते थे हमेशा कहते थे कि आज तक जितनी भी सरकार बनी, जितने भी जनप्रतिनिधि बने सभी ने गढ़वा, पलामू को उपेक्षित रखा है। सरकार बनते ही उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात काम किया। कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में भी गढ़वा को 20 से 22 घंटा बिजली उपलब्ध कराया। मंत्री ने कहा कि यदि जनता को अधिकार दिलाना, जनता को रोटी, कपड़ा और मकान दिलाना यदि भ्रष्टाचार है, तो हम यह भ्रष्टाचार करते रहेंगे। आने वाले समय में झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन बनकर खड़ा होगी।झारखंड में जन सरोकार की सरकार बनने के बाद यहां विकास का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमा नहीं है
मंत्री ने कहा कि वे जो संकल्प लेते हैं उसे पुरा करते हैं। वर्ष 2026 तक गढ़वा के 40 हजार योग्य लाभुकों अबुआ आवास मिलेगा।

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2019 में उन्होंने जो वादा किया था वह एक-एक कर पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में संचालित फैक्ट्री, खदान आदि का सीएसआर फंड होता है। जिससे उसे क्षेत्र का विकास किया जाता है। पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने आज तक इस फंड का कहीं उपयोग नहीं किया।

वे लोग ग्रासिम इंडस्ट्रीज के गेस्ट हाउस में जाकर मुर्गा खाते थे और अपना व्यापार चलाते थे। आज ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीएसआर फंड से पूरे गढ़वा में हाई मास्ट लाइट सहित कई कार्य किए जा रहे हैं।
डीसी शेखर जमुआर, डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिप सदस्य अमृतांजलि दुबे, मुखिया अनीता देवी आदि ने विचार व्यक्त किया
मौके पर मुख्य रूप से ओएसडी चंद्रचूड़ सिंह, एसी विजय मतियस टोप्पो, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू,

एसडीपीओ, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, चंदा देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी, शरीफ अंसारी, मुखिया नारद तिवारी, बसंत चौबे, वंदना जायसवाल, दिलीप गुप्ता, प्रियम सिंह, फूजैल अहमद, अनु दुबे, अमित चंद्रवंशी, महागठबंधन के कई नेता, कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!