जैसलमेरराजस्थान

21 मार्च से आंशिक नहरबंदी रहेगी

इस वर्ष माह मार्च-मई में नहरबंदी ली जाकर पंजाब के द्वारा इन्दिरा गांधी फीडर की 15.30 किमी लम्बाई में रि-लाईनिंग कार्य करवाये जायेंगे।

21 मार्च से आंशिक नहरबंदी रहेगी

संवाददाता : कोजराज परिहार / जैसलमेर
जैसलमेर,24 फरवरी।इस वर्ष माह मार्च-मई में नहरबंदी ली जाकर पंजाब के द्वारा इन्दिरा गांधी फीडर की 15.30 किमी लम्बाई में रि-लाईनिंग कार्य करवाये जायेंगे।
जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि इन नहरबंदी के दौरान राजस्थान के द्वारा भी इन्दिरा गांधी मुख्य नहर की 2.36 किमी लम्बाई (आर 200 से आरडी 620 के मध्य) में रि-लाईनिंग कार्य करवाये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के द्वारा इन्दिरा गांधी परियोजना क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के क्रम में गत वर्ष की भांति 60 दिवस की नहरबंदी का आग्रह किया गया है। इस परिपेक्ष्य में इस वर्ष रि-लाईनिंग कार्य के निष्पादन हेतु इन्दिरा गांधी फीडर में माह मध्य मार्च से मई 2024 में 60 दिवस की नहरबंदी लिया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रथम 30 दिवस में आंशित नहरबंदी तथा अगले 30 दिवस में पूर्ण नहरबंदी रहेगी ।
जिला कलेक्टर सिंह ने बताया कि आंशिक नहर बंदी के दौरान इन्दिरा गांधी फीडर की आर.डी. 496 पर 1900- 2000 क्यूसेक पानी पेयजल हेतु उपलब्ध रहेगा ।
जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि इन्दिरा गांधी नहर परियोजना जैसलमेर सम्भाग का कार्यक्षेत्र इन्दिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी 1254 से शुरू होकर बाबारामदेव उपशाखा की बुर्जी 302 (टेल) तक है। संभाग की नहरों में फसल रबी 2023-24 सिंचाई हेतु पानी 16 मार्च तक उपलब्ध रहेगा उसके बाद प्रस्तावित नहर बंदी के दौरान संभाग के जल का भण्डारण 16 मार्च से 21 मार्च किया जाना प्रस्तावित है उन्होंने बताया कि 21 मार्च से 20 अप्रैल तक आंशिक नहरबंदी रहेगी तथा 20 अप्रैल से 19 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रस्तावित है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!