जबलपुर ओमती पुलिस की कार्यवाही, नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 58 नग नशीले इंजैक्शन जप्त
वन्दे भारत लाइव न्यूज कार्यालय जबलपुर।। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना ओमती की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 58 नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है।
थाना ओमती में आज दिनांक 21-2-24 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पान बजार गुरन्दी के पास करन पात्रे खड़ा है जो नशा करने वालों को नशीली दवाई के इंजेक्शन बेच रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, पान बजार के पास गुरन्दी में करन पात्रे खड़ा दिखा, तलाशी लेने पर करन पात्रे अपने शर्ट के अंदर एक प्लास्टिक की पन्नी रखे मिला पन्नी केा चैक करने पर PHENIRAMINE MALEATE INJECTION IP AVIL 10 ML 29 नग तथा BUPRENORPHINE INJECTION IP LEEGESIC 2ML के 29 नग रखे मिले उक्त नशीले इंजेक्शन के संबंध मे पूछताछ करने पर एक नग एविल तथा एक लीजेसिक इंजेक्शन 200 रूपये में नशा करने वालों केा बेचना बताया। आरोपी के कब्जे से उपरोक्त इंजेक्शन जप्त करते हुये आरोपी करन पात्रे घसिया उम्र 30 वर्ष निवासी घसिया कालोनी ठक्कर ग्राम हनुमानताल के विरूद्ध धारा 5/13 ड्रग कंट्रेाल एक्ट तथा 18 सी औषधि प्रसाधन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त इंजैक्शन कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका:-नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डे, आरक्षक आनंद, अनुराग, पंचन प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस बल की क्षमता और सृदृढ़ करने की दिशा में पहल, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम √कौशल कानून और तकनीक का समन्वय
2 days ago
गोपालगंज जिला के लोहरपटी नेचुआ जलालपुर की अमृता सागर आन बान शान है तथा इनकी पुस्तक अनमोल है।
3 days ago
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ
3 days ago
एकयुप्रेशर चिकित्सक/ एकयुप्रेशर थेरापिस्ट अपना इनरौलमेंट एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में करावें- डा0 बंदना शर्मा
3 days ago
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
3 days ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
3 days ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
3 days ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
3 days ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
3 days ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी