Uncategorizedताज़ा ख़बरें

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम स्वीप के तहत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी पदाधिकारिओं और कर्मियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई,

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम स्वीप के तहत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी पदाधिकारिओं और कर्मियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई, आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया

समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करने की शपथ दिलाई। स्वीप के तहत अयोजित इस मतदाता शपथ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा समेत सभी अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

मौके पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाता शपथ पढ़ा जिसे उपस्थित पदाधिकारिओं ने दोहराते हुए मतदान करने की शपथ लिया। उन्होंने कहा कि सभी यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है। सभी अपना मतदान जरूर करें और अधिकाधिक मतदाताओं को वोट के अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

इस क्रम में अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!