Uncategorizedछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से ठेकाकर्मी की हुई मौत, मचा हड़कंप

कोरबा/ कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान में शनिवार की रात बड़ा हादसा हुआ है, इस हादसे में एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद से खदान में हड़कंप मच गया है। कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से ठेका कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा खदान अंदर समानता कंपनी में कन्वेयर बेल्ट में काम करने वाले ठेका मजदूर जो की समानता कंपनी में मेंटेनेंस हेल्पर का काम करता था। काम के दौरान कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया। कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से साइलो तक कोयला पहुंचाया जाता है,ऐसे में चालू कन्वेयर बेल्ट में काम करने के मनाही होती है। बताया जा रहा है की एक अधिकारी द्वारा ठेकाकर्मी को चालू बेल्ट में काम करने को कहा गया, जिससे वह बेल्ट में फंस गया,आनन फानन में बेल्ट रुकवाया गया, बेसुध कर्मी को कोरबा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!