नोहरबीकानेरराजस्थान

बीकानेर से एक बड़ी खबर आई है। आज सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ

बीकानेर से एक बड़ी खबर आई है। आज सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भारत माला रोड पर स्कोर्पियो और ट्रक में टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, हादसा आज तड़के रासीसर गांव के नजदीक हुआ।

>bikaner_horrific_road_accident.jpg

 बीकानेर से एक बड़ी खबर आई है। आज सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भारत माला रोड पर स्कोर्पियो (SUV) और ट्रक में टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। बीकानेर से होकर गुजरने वाले भारत माला रोड पर एक बडा दर्दनाक हादसा हुआ। भारत माला रोड पर गुजरात नंबर की र्स्कोपियो और ट्रक की भिड़ंत से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि 5 सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में र्स्कोपियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक 18 माह की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी मृतक गुजरात के एक डॉक्टर परिवार के सदस्य हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद नोखा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कार में फंसे शवों को निकालने के लिए गाड़ी को काट रही है
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!