Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कलेक्टर एवं एसपी ने निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण जल्द से जल्द गुणवत्ता को ध्यान में रख निर्माण कार्य पूर्ण करने दिये निर्देश

कलेक्टर एवं एसपी ने निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण जल्द से जल्द गुणवत्ता को ध्यान में रख निर्माण कार्य पूर्ण करने दिये निर्द

कोण्डागांव, 15 फरवरी 2024   गुरूवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा जिला मुख्यालय में कन्या महाविद्यालय के निकट निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के ले-आऊट एवं डिजाइन पर चर्चा करते हुए शेष कार्यों की जानकारी ली। जिसमंे उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा बनायी जा रही सुविधाओं को मानकों के अनुसार विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मैदान में पेयजल, पार्किंग, शौचालय, लैंड स्केपिंग, फेंसिंग के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कार्य में विलंब पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध रूप से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद द्वारा जिले के युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगभग 7.36 करोड़ रूपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्टेडियम के साथ कबड्डी कोर्ट, बास्केटबाॅल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। स्टेडियम में लोगों के बैठने हेतु पवेलियन एवं सीटिंग गैलरी, शौचालय, पार्किंग, पेयजल, गार्ड रूम, रेस्ट रूम सहित अन्य सुविधाएं बनायी जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, सहायक अभियंता विजय मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!