
सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल।09फरवरी
जिला महेंद्रगढ़ के गांव कलवाड़ी निवासी और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह कलवाड़ी को भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपनी टीम में महेंद्रगढ़ जिले से अजीत सिंह कलवाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अजीत सिंह कलवाड़ी को कार्यालय आधुनिकरण व रखरखाव विभाग का सहप्रमुख का दायित्व दिया गया है।
अजीत सिंह कलवाड़ी पहले भी भाजपा के कई अहम पदों पर रहे हैं। आरएसएस से तृतीय वर्ष शिक्षित अजीत सिंह कलवाड़ी भाजपा की तरफ से महेंद्रगढ़ जिले के दो बार जिला अध्यक्ष, रेवाड़ी जिले के दो बार जिला प्रभारी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर भाजपा संघटन को मजबूत करने का काम कर चुके है। उनकी इस नियुक्ति पर उनके गांव कलवाड़ी सहित अटेली विधानसभा के विभिन्न गांवों में खुशी का माहोल

है।