विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो परिवारों का स्टेट सटलमेंट न होने से जाती प्रमाण पत्र बनवाने मेंं हो रही परेशानी, ग्राम सभा प्रस्ताव सरलीकरण प्रक्रिया के नियमों को पालन कर जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु पण्डो समाज अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष सौंपा ज्ञापन…
विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो परिवारों का स्टेट सटलमेंट न होने से जाती प्रमाण पत्र बनवाने मेंं हो रही परेशानी, ग्राम सभा प्रस्ताव सरलीकरण प्रक्रिया के नियमों को पालन कर जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु पण्डो समाज अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष सौंपा ज्ञापन...
बलरामपुर (अनिल यादव):- बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकास खण्ड में पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार निवासरत हैं अनभिज्ञयता एवं जागरूकता के अभाव के कारण बहुत पण्डो परिवारों के पास सरगुजा स्टेट् सेटलमेंट नहीं है और जाति संबंधित कोई पुराना दस्तावेज अभिलेख भी नहीं है, वर्तमान के सभी दस्तावेजों में पण्डो जाति अंकित है। इनका संस्कृति रिति-रिवाज तीज त्यौहार शादी विवाह भोज सभी सामाजिक कार्यक्रम तथा बोली भाषा कुरी टोटम पण्डो जनजाति का है। इनका बेटी -रोटी, शादी -विवाह पण्डो जनजाति समाज के नियमानुसार होता है। इसके संबंध में संगठन की ओर से कई बार पत्र व्यवहार किया गया है परंतु सरलीकरण प्रक्रिया ग्राम सभा प्रस्ताव से जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है पण्डो जनजाति परिवारों को ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी और संबंधित अधिकारी – कर्मचारी गण टालमटोल कर रहे हैं।
ग्रामपंचायत पंचायत सचिव बिना स्टेट सेटलमेंट वाले पण्डो जनजाति परिवारों को ग्राम सभा प्रस्ताव जाति प्रमाण पत्र के लिए नहीं दे रहे हैं और किसी ग्रामपंचायत में ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रस्ताव दिया गया है लेकिन उक्त प्रस्ताव में पटवारी गण हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, भरा हुआ फार्म आगे नहीं बढ़या जा रहा है, इसके संबंध में जनपद सीईओ महोदय , तसीलदार महोदय जी से मौखिक एवं लिखित रूप से निवेदन भी किया गया है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुआ है । जाति प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चे पढ़ाई, आश्रम -छात्रवास में रहने से वंचित हो रहे हैं, छात्रवृत्ति एवं शासकीय कल्याणकारी योजनाओं तथा वर्तमान में सरकारी नौकरियों से वंचित हो रहे हैं।
ग्राम सभा प्रस्ताव सरलीकरण प्रक्रिया से जाति प्रमाण पत्र बनाने का आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। वाड्रफनगर ब्लॉक में निवासरत पण्डो जनजाति परिवारों के परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए ग्राम सभा प्रस्ताव सरलीकरण प्रक्रिया से जाति प्रमाण पत्र बनाने, संबंधितों को निर्देश करने की आवश्यकता है।
ग्राम सभा प्रस्ताव जिन पण्डो जनजाति परिवारों का बना है उनका अतिशीघ्र आनलाइन कर स्थाई जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए और विकास खण्ड वाड्रफनगर के सभी पण्डो जनजाति निवासरत ग्राम में ग्रामपंचायत सचिव के द्वारा फार्म भर कर अपूर्ण के स्थिति में रखा गया है , उसे अतिशीघ्र विशेष ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव लेकर जाति प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही किया जाये।
आज के ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार पण्डो, प्रदेश सचिव देवचंद राम पण्डो, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष देवनारायण पण्डो, जिला सचिव रामप्यारे पण्डो, ब्लॉक अध्यक्ष भोला प्रसाद पण्डो, ब्लॉक सचिव रामभवन पण्डो, धनराज पण्डो, श्याम लाल पण्डो, राष्ट्रपति पण्डो, नितेश कुमार पण्डो, कुलधारण पंडो, मंधारी पंडो, छोटे लाल पण्डो, मिश्रीलाल, रामशरण पंडों, शिवनारायण पण्डो, फौलाद पंडों, मानसिंह पण्डो, मुकेश पंडों, महंत पंडों,सुनिल, जयलाल पंडों, लखन बैगा पण्डो, मनतोरा सरपंच, सोनिया, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, काफी संख्या में महिला एवं पुरुष लोग शामिल थे।
लखनऊ उत्तरप्रदेश। गंगाजल की कसम .और खौफनाक कत्ल. सीएम सीटी गोरखपुर मे अवैध संबंधों का लहू से सना अंत। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 week ago
पटियाला हाउस पंजाब। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरिंदर सिद्धू ने 1अप्रैल को बिक्रमदीप की जमानत याचिका यह कहकर खारिज कर दी कि आरोप गंभीर प्रकृति के है । पटियाला हाउस पंजाब से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 week ago
बरहज (देवरिया)उत्तर प्रदेश। देवरिया मे चकनाली बना मौत की वजह। पूर्व बार अध्यक्ष का निधन. एसडीएम पर धमकाने का आरोप बंधक बनाकर हुआ हंगामा .बरहज तहसील मे बवाल. अधिवक्ताओं का प्रदर्शन. ग्राम प्रधान समेत 13 लोंगों पर केस प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल.
1 week ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। exparte भरण-पोषण आदेश को चुनौती देने से पहले धारा 145/2 BNSSके तहत रिकाल अर्जी ज़रूरी इलाहाबाद हाईकोर्ट। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 week ago
गोपालगंज बिहार। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 26 डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने संसार के समस्त नागरिकों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई देते हूए नेचुआ जलालपुर में सायटिका उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की
1 week ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 26 पर संसार के समस्त नागरिकों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई देते हुए नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में सायटिका उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की
3 weeks ago
पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी का शानदार परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
3 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। प्रयागराज साइबर थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह सस्पेंड। लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। गोरखपुर जिला जेल मे गैंगस्टर अंशिकां सिंह का डांस. महिला बंदियों में बनी चर्चा । लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। वाराणासी कोर्ट मे SHO का विवादित ब्यवहार .अभियोजन अधिकारी ने D CPसे की कार्रवाई की मांग। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट