पालीराजस्थान

स्व. सुश्री पुष्पा जैन की स्मृति में सदभावना पखवाड़ा 16 फरवरी से*

*क्रिकेट सहित अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कार्यकर्ताओ में होड़ मची*

पाली । राजस्थान सरकार की पूर्व काबीना मंत्री एवम पूर्व विधायक स्व. सुश्री पुष्पा जैन की पुण्यतिथि 2 मार्च को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी, इससे पूर्व स्व. सुश्री पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित होगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने बताया कि 2 मार्च को पूर्व विधायक स्व. सुश्री पुष्पा जैन की स्मृति में इस दिन को संगठन सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा । इससे पूर्व पार्टी की और से सदभावना पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा जिसमे पाली विधानसभा क्षेत्र के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता,बॉलीबाल, म्यूजिकल चेयर,सन्तोलिया,भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिता में सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष के पास अपना रजिस्ट्रेशन करवाये,सभी प्रतियोगिताएँ पाली में ही आयोजित होगी ।
समिति अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि पाली विधानसभा के पांचों मंडलो के मध्य आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता 16 फरवरी से 29 फरवरी तक होगी जिसमें महिला व पुरुष कार्यकर्ताओ की लगभग 30 टीमें हिस्सा लेंगी । महिला व पुरुष वर्ग के लिए बॉलीबाल प्रतियोगिता 21 से 24 फरवरी तक होगी ।महिला वर्ग के लिए 23 फरवरी से म्यूजिकल चेयर,सन्तोलिया व भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित होगी । 16 फरवरी को जीवदया का कार्यक्रम पिंजरापोल गौशाला केरिया दरवाजा में सामूहिक रूप से आयोजित होगा ।
समिति सचिव रितेश छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समिति अध्यक्ष उगमराज सांड की अध्यक्षता में बुधवार को केरिया दरवाजा स्थित गौशाला में आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई जिसमे सद्भावना पखवाड़े के संयोजक मूलसिंह भाटी,प्रकाश महादेव,ताराचंद माहेश्वरी,नवीन वगोरिया,पीयूष शर्मा,आशीष तिवारी व महिला संयोजक सुमन सैन, नयना व्यास, उषा चौधरी व महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षो को बनाया गया है । छाजेड़ ने बताया कि सभी प्रतियोगिता पूर्व सांसद पुष्प जैन,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार,पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, उपसभापति ललित प्रितमानी, समिति अध्यक्ष उगमराज सांड, मण्डल अध्यक्षो व भाजपा पार्षदों की देखरेख में आयोजित होगी ।
मीटिंग में अध्यक्ष उगमराज सांड,समिति के गुमानमल भंसाली,मूलसिंह भाटी,रितेश छाजेड़,नरेश तलेसरा,बहादुरसिंह राठौड़, गौतमचंद यति,जितेंद्र भंसाली, उपसभापति ललित प्रितमानी, पार्षद नरेश मेहता, विकास बुबकिया,मोहित सोलंकी, विक्रमपाल सिंह,खुशबू सोनी,महिला नेता सुमन सैन, नयन व्यास,मंडल अध्यक्ष हुक्मीदेवी सोनी निलु कटारिया रामलाल चौहान बहादुरसिह राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!