कानपुर में अपराधियों के लिये बुरी खबर उन पर होगी अब त्रिनेत्र की नजर – “ऑपरेशन त्रिनेत्र”
30 अप्रेल तक हर गली, मोहल्ले, तिराहों, चौराहों पर लगेंगे कैमरे
वन्दे भारत । विनीत सिन्हा
कानपुर नगर।
कानपुर में अपराधियों के लिए बुरी खबर है अब उन पर नजर रखने के लिए ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जानकारी दी कि 30 अप्रैल तक हर चौराहे पर हाई क्वालिटी कैमरे लगाए जाने का लक्ष्य है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत यह कार्य किया जा रहा है। फर्स्ट फेज में हर घर कैमरा लगवाने की कोशिश है। ऑपरेशन त्रिनेत्र का लोगो भी लॉन्च किया गया है। शहर के अंदर काफी कैमरे लगे हुए हैं। जिनको व्यवस्थित करने की जरूरत है। इसके साथ ही यह जानने की भी कोशिश की जा रही है कि किन क्षेत्रों में कैमरे नहीं है। उन्होंने शहर वासियों से आह्वान किया है कि जिनके मकान तिराहे और चौराहे पर हैं। वह अपने घर में एक कैमरा अवश्य लगाएं। वह कहीं से भी देख सकते हैं कि उनके घर, परिवार, बच्चे सुरक्षित हैं। इन कैमरा को वाईफाई से कनेक्ट होना चाहिए। इन कैमरे का एक्सेस घर वालों के पास ही होगा। जरूर पड़ने पर उनसे लिया जायेगा।
*अपराधियों की टूटेगी कमर*
चौराहों और तिराहों स्थित घरों में आवश्यक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगायें जाएंगे। व्यापारियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों व गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है। वह चौराहों को गोद लें और प्रमुख चौराहों पर हाईक्वालिटी अत्याधुनिक कैमरे अपने खर्चों पर लगवाएं ताकि अपराधियों की कमर तोड़ी जा सकेगी। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले दिनों में कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा, क्योंकि हर घटना कैमरे में कैद होगी।
इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस उपयुक्त पूर्वी श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना जाजमऊ क्षेत्र के लोगों से जनसम्पर्क किया गया एवं क्षेत्र के धर्म गुरुओं, सभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया तथा आपसी समन्वय, सौहार्द व शांति बनाये रखने की अपील की गई। एवं थाने के सभी बीपीओ और कर्मचारीगणों आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश
4 weeks ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आज प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर द्बारा “बिहार रत्न” से अंलकृत किया गया।
4 weeks ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्धारा 13.6.2026 को गोपालगंज परिसदन सभागार में ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया।
4 weeks ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
4 weeks ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
4 weeks ago
सुप्रीम कोर्ट ही कांग्रेस की आखिरी उम्मीद, 5 सवालों में उलझा मीनाक्षी नटराजन केस
4 weeks ago
केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति
24/05/2026
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
4 weeks ago
बिहार प्रदेश अध्यक्ष बिहार में प्रदेश टीम का विस्तार करते वीरेश पाठक को बिहार स्टेट से समाजसेवी को फाउंडेशन का डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया।
22/05/2026
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।