टीकमगढ़ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित

*जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित*

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड टीकमगढ़ द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों में जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से माध्यमिक शाखा महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना से आए सकारात्मक बदलावों, जल संरक्षण तथा सुरक्षित पेयजल के महत्व को अपनी मौलिक कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक नल से जल पहुंचने के बाद परिवारों एवं ग्रामीण जीवन में आए बदलावों, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, महिलाओं के जीवन में आई सुविधाओं तथा जल संरक्षण के महत्व जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में प्राप्त कहानियों का मूल्यांकन चयन समिति द्वारा किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों की कहानियों का चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन कौशल विकसित करने के साथ-साथ जल संरक्षण, जल के सदुपयोग एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से विवेक तिवारी, शुभम गुप्ता, राकेश मिश्रा एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!