शहर के व्यस्त श्रमवीर चौक में शनिवार को 7 : 45 मिनट के एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में वार्ड क्रमांक 23 निवासी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला सफाई का कार्य करती थी और रविवार सुबह अपने काम से वापस आने के बाद घर से किसी कार्य से बाहर निकली थी, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाई स्कूल नंबर-2 की ओर से आ रहा ट्रक (क्रमांक CG 08 A 6627) अपने मार्ग में चलते हुए टर्निंग के दौरान महिला को कुचलते हुए उसके ऊपर चढ़ गया।
महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ट्रक को रुकवाया। स्थिति उस समय और भयावह हो गई जब चालक वाहन को पीछे करने के बजाय आगे बढ़ाने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को गाड़ी पीछे करने के लिए मजबूर किया और किसी तरह महिला को ट्रक के पहिए के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद घायल महिला को तत्काल चिकलाकसा स्थित ज्योति अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही राजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक चंद्रेश को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाने ले गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन के पीछे नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर अंकित नहीं था, जिससे परिवहन नियमों के उल्लंघन की आशंका और गहरी हो गई है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।
लोगों का कहना है कि टाउनशिप क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन रविवार के दिन मुख्य मार्ग में भीड़ अधिक होने के कारण अस्थायी रूप से इस मार्ग से वाहनों के आवागमन की अनुमति दी जाती है। इसके बावजूद ट्रक चालकों की लापरवाही और मनमानी के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टाउनशिप क्षेत्र में बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि दल्ली राजहरा में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय और असंतोष का माहौल है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
गांधी चौक वार्ड क्र.20 पार्षद रोशन पटेल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो निषेध दवा
3 days ago
टीकमगढ़ शनिवार कांग्रेस शाम ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाला के विरोध प्रदर्शन
4 days ago
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
5 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
5 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
5 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
6 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।