ताज़ा ख़बरें

फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए मितानिनो ने संभाली कमान मितानिन दीदियां घर-घर पहुंचा रही फाइलेरिया की दवा

फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए मितानिनो ने संभाली कमान

मितानिन दीदियां घर-घर पहुंचा रही फाइलेरिया की दवा

राजा खान रिपोर्टर – देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद 9174400910

बालोद,-फाइलेरिया एक मच्छर जनित गंभीर रोग है, जो पैरों और हाथों में सूजन पैदा करता है। या बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्र प्रभावित हैं। राज्य

जिले में फाइलेरिया (हाथी पांव) उन्मूलन अभियान जोर-शोर से चल रहा है। ग्राम पंचायत पेंडरवानी में मितानिन कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर लोगों को दवा पिला रही हैं और रोग के बारे में जागरूकता फैला रही हैं। ने राज्य शासन के निर्देश पर यह पहल की जा रही है, क्योंकि कई लोग दवा को हल्के में लेकर फेंक देते हैं। मितानिन खुद कर रही हैं। उपस्थित रहकर सेवन कर रही है

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौडी के सेवानिवृत्त इस कार्यक्रम के प्रभारी भीमराव बरेडिया, सुपरवाइजर रेखु राम साहू  ने बताय की सरकार ने फरवरी 2026 से शुरू हुए सामूहिक दवा सेवन आईवरमैकिटनटैबलेटस,डी,ई,सी,गोली,अल्बेंडाजोल टैबलेट ,फइलेरिया दवाई (एमडीए) कार्यक्रम के तहत 18 जिलों में 1.58 करोड़ लोगों को लक्षित किया है। बालोद जिले के शहरी ग्रामीण इलाकों में मितानिन दीदियां मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वे न केवल दवा बांट रही हैं, बल्कि स्वच्छता और बचाव के उपाय भी बता रही हैं।

 मितानिन कमलेश्वरी साहू और पूर्णिमा सांवलकर जैसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान की रीढ़ हैं। उनका काम न केवल दवा बांटना है, बल्कि लोगों के मन से दवा के प्रति डर को दूर करना और बीमारी के लक्षणों के बारे में जागरूक करना भी है। जैसी मितानिन अपने-अपने वाडों में पहुंचीं। उन्होंने प्रत्येक घर में जाकर दवा हाथों-हाथ खिलाई। निर्देश सख्त हैं लोगों को उनके सामने ही गोली निगलनी पड़ती है, ताकि कोई बर्बादी न हो। बताया कि इससे विश्वास बढ़ा है और पहले की तरह दवा फेंकने की शिकायतें कम हुई हैं। मितानिनों ने रोग के लक्षण, मच्छरों से बचाव और नियमित सेवन की अहमियत समझाई।

कई शहरी ग्रामीण अंधविश्वास या भ्रांति के कारण दवा से हिचकते हैं। मितानिनें धैर्य से समझा रही हैं कि यह सुरक्षित और जरूरी है।

अभियान 10 से 28 फरवरी तक चलेगा, जिसमें दो चरणों में दवा दी जाएगी। बालोद जैसे जिलों में इससे रोग मुक्ति की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों को प्रशिक्षित किया है, जिससे जनभागीदारी बढ़ी।

  मितानिन कमलेश्वरी साहू, पूर्णिमा सावलकर,शास्त्री नगर वार्ड क्रमांक 21 पार्षद श्री भूपेंद्र, श्री निवास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  इंदु दास, मंगल साखरे,    मीणा गड़े, लक्ष्मी पिल्ले , रुखसाना बेगम, इरफान परवीन का इस रोग मुक्त कार्यक्रम में भरपूर योगदान रहा |

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!