ताज़ा ख़बरें

*लोडिंग क्वार्टर में सजेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महफिल, ‘रंग लहर’ बिखेरेगी अपनी चमक- अनिकेत देशलहरे* ​

लोडिंग क्वार्टर में सजेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महफिल, ‘रंग लहर’ बिखेरेगी अपनी चमक- अनिकेत देशलहरे

​दल्ली राजहरा : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इस वर्ष ’26 जनवरी मेला महोत्सव’ का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 13, लोडिंग क्वार्टर के निवासियों और सांस्कृतिक सार्वजनिक मंच समिति द्वारा इस वर्ष एक विशेष सांस्कृतिक संध्या की तैयारी की गई है।

​मुख्य आकर्षण: रंग लहर ग्राम-खल्लारी की प्रस्तुति

समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिकेत देशलहरे भाजपा युवा नेता ने बताया कि आगामी 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक रिकॉर्डिंग संस्था ‘रंग लहर’ (ग्राम-खल्लारी जिला बालोद) के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से दर्शकों को राज्य की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया जाएगा।

​स्थान: वार्ड क्रमांक 13, लोडिंग क्वार्टर, दल्ली राजहरा।

​समय: रात्रि 8:00 बजे से देर रात तक।

​सहयोग: वार्ड के समस्त नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से इस उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

​समिति ने क्षेत्र के सभी कलाप्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के इस महापर्व का आनंद उठाएं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!