Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/जौनपुर उत्तर प्रदेश। गेट के पिलर से चिकित्सक का शव मिलने से हड़कंप. हत्या का आरोप. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा । लखनऊ/जौनपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

गेट के पिलर से चिकित्सक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या का आरोप

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

लखनऊ जौनपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

क्षेत्र के बरजी गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव घर के सामने गेट के पिलर से लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान सुनील राजभर (लगभग 30 वर्ष), पुत्र सुरेश राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील गांव में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। मृतक की मां सुनीता देवी पत्नी सुरेश राजभर ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में हत्या की आशंका जताई है। मृतका की मां के अनुसार सुबह करीब छह बजे जब वह घर से बाहर निकलीं तो देखा कि उनके पुत्र का शव घर के सामने बने गेट के पिलर में लगे सरिया में गमछे से बंधा हुआ पिलर के सहारे खड़ा था। शव की स्थिति को देखकर उन्होंने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि पोटरिया गांव निवासी जिशान पुत्र एहतेशाम थाना सरायख्वाजा ने कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र सुनील राजभर को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसी जिशान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील की हत्या की और बाद में शव को उनके घर के दरवाजे पर गेट के पिलर के सहारे खड़ा कर दिया ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों और ग्रामीणों द्वारा विरोध व हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वही पुलिस का कहना है कि मृतक की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का यह भी कहना है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद से बरजी गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने नामजद आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!