
पूर्व एसीपी की साली चला रही सेक्स रैकेट: कानपुर में फिर- कूरियर कंपनी की आड़ में लड़कियों की सप्लाई
लखनऊ /कानपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

कानपुर में कूरियर कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। रैकेट में दिल्ली पुलिस के पूर्व अधिकारी की साली भी शामिल थी। गैंग वॉट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए ऑन डिमांड लड़कियों की सप्लाई करता था।
इसका नेटवर्क यूपी समेत अन्य राज्यों में भी फैला है। इसमें उन्नाव के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर की पत्नी भी शामिल थी। ट्रांसपोर्टर ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन फिर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
हाईकोर्ट के आदेश पर 26 नवंबर को 15 लोगों के खिलाफ फिर दर्ज की गई। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी, लेकिन मामला शनिवार को सामने आया।
उन्नाव के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर का दिल्ली में कारोबार है। वह दिल्ली के पालम इलाके में ही रहता है। पिछले करीब 5 साल से ट्रांसपोर्टर का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा है। यह झगड़ा इस बात पर है कि उसकी पत्नी सेक्स रैकेट से जुड़ी है। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस से भी इसकी शिकायत की। उसने कहा कि कूरियर कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को कई सबूत भी सौंपे।
ट्रांसपोर्टर ने अपनी शिकायत में लिखा कि सेक्स रैकेट से जुड़ा ब्रोकर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो-फोटो कस्टमर्स को भेजता है। उन फोटोज और वीडियो से लोगों को लुभाता है। रैकेट में मेरी पत्नी भी जुड़ी है। वह पुराने कानपुर में रहती है। मेरी पत्नी का नेटवर्क दिल्ली और लखनऊ तक फैला है।
उसने शिकायत में यह भी दावा किया कि सेक्स रैकेट से दिल्ली के रिटायर्ड एसीपी की एक साली भी इस गैंग से जुड़ी हैं। ट्रांसपोर्टर ने अपनी फिर में 3 वेबसाइट्स का भी जिक्र किया, जिससे पूरा नेटवर्क ऑपरेट किया जाता है।
कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया-
” शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पूरे मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
17 पन्नों की शिकायत में साक्ष्य भी शामिल किए
पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की शिकायत के आधार पर रिटायर्ड एसीपी की साली समेत दिल्ली के 7 लोगों, पुराने कानपुर की एक महिला और चौबेपुर के एक व्यक्ति समेत 15 लोगों को नामजद किया है। इन आरोपियों में चौबेपुर का युवक और ट्रांसपोर्टर की पत्नी मुख्य संचालक है। ट्रांसपोर्टर ने 17 पन्नों की शिकायत में वेबसाइट की जानकारी, तमाम मोबाइल नंबर समेत अन्य सबूत सौंपे हैं। उसने अपनी जान को खतरा भी बताया है।

