Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/वाराणसी उत्तर प्रदेश। वाराणसी मे मिशन शक्ति को मिला बड़ा बुस्ट. पुलिस आयुक्त ने की ब्यापक समीक्षा .महिलाओ की सुरक्षा पर Zero Tolerance का निर्देश लखनऊ /वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

“वाराणसी में मिशन शक्ति को मिला बड़ा बूस्ट: पुलिस आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा, महिलाZero ओं की सुरक्षा पर Zero Tolerance का निर्देश”

लखनऊ/वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को सभी थानों में संचालित *मिशन शक्ति केन्द्रों* के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और महिला सुरक्षा, त्वरित न्याय एवं जन-जागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। समीक्षा में बताया गया कि मिशन शक्ति केन्द्रों पर अब तक 255 मामलों में काउंसलिंग कर परिवारों को पुनः जोड़ा गया है। वहीं एंटी-रोमियो टीमों ने अभियान के तहत 94 अभियोग दर्ज कर 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 659 शोहदों के खिलाफ 126/135/170 BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

जन-जागरूकता कार्यक्रमों के तहत अब तक 2,114 स्थानों पर लगभग 90,000 महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है। बैठक के दौरान मिशन शक्ति केन्द्रों में उपलब्ध संसाधनों—कक्ष, महिला शौचालय, फर्नीचर, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वाहन—की थानावार समीक्षा की गई और आवश्यकता अनुसार संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने लंबित प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि महिला संबंधी अपराधों में Zero Tolerance की नीति अपनाई जाए, विशेषकर उन साइबर अपराधों में जिनका शिकार युवतियां बनती हैं। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और प्रशिक्षण केंद्रों में अधिक से अधिक CCTV कैमरे लगाने हेतु प्रेरित करें।

साथ ही एंटी-रोमियो टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और हॉटस्पॉट्स पर लगातार निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बैठक में महिला पीड़ितों को तत्काल सहायता, काउंसलिंग और कानूनी सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। अंत में पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या ऑनलाइन धमकी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ उठाएँ।

समीक्षा गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!