टीकमगढ़मध्यप्रदेश

संविधान दिवस पर सपा ने अंबेडकर को याद किया लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

संविधान दिवस पर सपा ने अंबेडकर को किया याद:- लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

पलेरा।। संविधान दिवस के उपलक्ष में नगर में बुधवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने तहसील कार्यालय के पास स्थित बाबा साहब प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उन्हें याद किया। लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में 26 नवंबर 1949 को संविधान को संविधान सभा में पेश किया था। उन्होंने 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की अंतिम बैठक में समापन भाषण दिया था और अंतिम मसौदे को प्रस्तुत किया और लागू हुआ। उनका यह योगदान आज हर जरूरतमंद को उसके अधिकार देता है। यादव ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है और देश को एकजुट रखता है। संविधान सर्वोच्च है। भारत का शासन संविधान और कानून के अनुसार चलता है न कि किसी व्यक्ति या सत्ता की मनमानी से चलता है। उन्होंने कहा कि एकजुटता का प्रतीक संविधान ने चुनौतियों के समय भी भारत को एकजुट रखा है। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, प्रदेश सचिव इमरान खान, जिला महासचिव रहीश अहिरवार, नगर प्रभारी चंद्रपाल सेन समेत तमाम गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Oplus_0
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!